Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
    • अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
    • राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
    • न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
    • 12 साल में अच्छे दिन नहीं आए : मल्लिकार्जुन खड़गे
    • भारत और चीन ने सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्त्व पर भी जोर दिया
    • पश्चिमी उत्तर प्रदेश का निर्माण होकर रहेगा : सुधीर कुमार
    • सात दिन के लिए राजा बना था मंत्री बलि: जैन मुनि विष्णु कुमार थे ब्राह्मण बामन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»12 साल में अच्छे दिन नहीं आए : मल्लिकार्जुन खड़गे
    चुनाव

    12 साल में अच्छे दिन नहीं आए : मल्लिकार्जुन खड़गे

    adminBy adminAugust 27, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 27 अगस्त (ता)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है। श्री खडग़े ने कहा कि भाजपा ध्यान भटकाने वाले स्टंट और बेतुकी बातों में लोगों को उलझाकर अपनी करतूतों पर पर्दा डालना चाहती है, लेकिन कांग्रेस और जनता महंगाई के मुद्दे पर सवाल पूछती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को 12 साल हो गए हैं, लेकिन अच्छे दिन नहीं आए। श्री खडग़े ने त्योहारों के बीच आम आदमी की रसोई पर पड़ रहे महंगाई के असर का जिक्र करते हुए कहा कि प्याज के दाम एक साल में 59 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं और कई शहरों में यह 50 से 60 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।
    उन्होंने चीनी की कीमत 60 से 70 रुपए प्रति किलो और कुछ जगहों पर 72 रुपए तक पहुंचने का दावा किया। वहीं, सरसों तेल के दाम 200 रुपए प्रति लीटर से अधिक होने की बात कही। कांग्रेस अध्यक्ष ने खाद्य महंगाई दर 5.52 प्रतिशत और थोक महंगाई दर 9.78 प्रतिशत का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों से भाजपा की सरकार है, लेकिन अच्छे दिनों में कभी दाल, कभी सब्जी, कभी तेल और कभी चीनी आम आदमी का बजट बिगाड़ती रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को ध्यान भटकाने के बजाय महंगाई पर जवाब देना चाहिए और जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

    'Achhe Din' (Good Days) have not arrived in 12 years: Mallikarjun Kharge Desh Mallikarjun Kharge New Delhi Political tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष

    August 27, 2026

    अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म

    August 27, 2026

    राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.