5 सितम्बर को विचार हेतु होगा सम्मेलन : मेजर हिमांशु
मेरठ, 27 अगस्त (प्र)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनमानस को सुविधाएं और उन्हें न्याय आसानी से मिल सकें इसलिए उत्तर प्रदेश के विभाजन की मांग पिछले काफी समय से चली आ रही है। लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के कर्नल सुधीर कुमार केंद्रीय महासचिव द्वारा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह यादव एडवोकेट के मार्गदर्शन और ओमबीर वीरवाल राजेन्द्र पारासर पवन रघुवंशी आदि के सहयोग से इस मांग को गति देते हुए अब घर घर तक पहुंचाने और हर व्यक्ति को जोड़ने के लिए आगामी पांच सितम्बर को देहली रोड स्थित चैम्बर ऑफ कॉमर्श रोडवेज के सामने एक विचार गोष्ठी सम्मेलन इस मांग पर विस्तार से चर्चा और इसे गति देने हेतु आयोजित किया गया है। इस संदर्भ में मेजर हिमांशु के संचालन एवं कर्नल सुधीर कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक गत सांय को 4 बजे से कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एन्क्लेव निवासी शिक्षाविद् श्रीमती सर्वजीत घुम्मन के निवास पर हुई जिसमें वरिष्ठ राजनेता हरित प्रदेश की मांग से जुड़े चौधरी यशपाल सिंह एवं पूर्व कार्यवाहक निदेशक सूचना श्री सुरेन्द्र शर्मा नेशनल चेयरमैन ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना व सर्वजीत सिंह घुम्मन ने अपने उपयोगी विचारों से मोर्चा की कार्यप्रणाली को आगे बढ़ाने का प्रयास किया।
बैठक में सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री रवि कुमार बिश्नोई सम्पादक दैनिक केसर खुशबू टाईम्स यूपी मजीठिया बोर्ड के पूर्व सदस्य सम्पादक पत्रकार अंकित बिश्नोई को भी आमंत्रित किया गया था। लगभग दो घंटे चली इस सघन विचारगोष्ठी बैठक में कर्नल सुधीर कुमार ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश निर्माण किस लिए है जरूरी उन्होंने कहा कि नई राजधानी और नया हाईकोर्ट, प्रदेश की अपनी विधानसभा, राज्य प्रशासन, 5 लाख सरकारी व 50 लाख प्राईवेट नौकरी, पुरानी पेंशन योजना होगी शुरू, राज्य निर्माण सेनानी पेंशन व आरक्षण, सभी छोटे-बड़े व्यापार व उद्योगों को मिलेगा प्रोत्साहन, प्रदेश में होगी नई आई.आई.टी, आईआईएम, एनआईआईटी, एआईआईएमएस, सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी, प्रदेश में किसान व रोजगार आयोग का होगा गठन, खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं व कोटे की सुविधा, किसानों को फसल का उचित दाम (एमएसपी)।
डिफेंस एंक्लेव स्थित श्रीमती सरबजीत सिंह घुम्मन के निवास स्थान पर हुई इस बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश निर्माण समिति के महामंत्री कर्नल सुधीर चौधरी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों की भावनाओं को तथा वर्तमान की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एवं इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु समिति संयुक्त रूप से 5 सितंबर 26 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश पद के निर्माण की गति को तेजी प्रदान करने के लिए मेरठ रोडवेज बस स्टैंड के सामने एक वृद्ध सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है जिसमें सरकार को बताया जाएगा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निर्माण की आवश्यकता किस कारण से है और यह जो पश्चिम की तरफ के लोगों का हक है वह उनको मिलना चाहिए इस पर जनता से विचार होगा उन उसे हर बिंदु पर प्रत्येक व्यक्ति को खुलकर विचार रखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए आवश्यक है सुधीर कुमार ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निर्माण की गति को तेज किया जाएगा और इस आंदोलन से सीधे युवाओं और महिलाओं सहित सभी वर्गों को जोड़कर पश्चिम उत्तर प्रदेश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी ताकि सरकार जान सके कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का निर्माण अब समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है पश्चिम उत्तर प्रदेश के बच्चों का भविष्य इस प्रदेश के निर्माण से ही सुरक्षित रहेगा और लोगों को मीलों दूर चलकर जो नया मिल रहा है उसमें सुगमता लाने का विषय कार्य होगा इस क्षेत्र की उत्पादन और उत्पादकता को गति मिलेगी और पश्चिम उत्तर के निर्माण से यह क्षेत्र हरियाणा और पंजाब से आगे निकल जाएगा तथा यहां इस में विकास का पंख लग जाएगा और यह मांग हमारे युवाओं और महिलाओं के लिए अपने पैरों पर खड़े होने उनको नौकरी दिलाने के लिए आवश्यक है
अपने संबोधन में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी चौधरी यशपाल सिंह ने कहा कि यह संयुक्त प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय होगा यह प्रयास आधारशिला होगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाग के निर्माण के लिए यहां के युवाओं की बेरोजगारी इससे दूर होगी तथा किसान और मजदूर सम्मानित होकर देश के निर्माण में रेखांकित भूमिका निभा सकेगा उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि उत्तर प्रदेश में से पश्चिम उत्तर प्रदेश का निर्माण अवश्य किया जाए
क्योंकि इससे पूर्व भी प्रदेश में से उत्तराखंड का निर्माण हो चुका है बैठक को संबोधित करते हुए मेजर हिमांशु ने 5 सितंबर को आयोजित सम्मेलन के बारे में विस्तार से बताया और जनता से अनुरोध किया कि वह समय से सम्मेलन में पहुंचकर अपने विचार व्यक्त करें अपनी तथा अपनी भावनाओं को खुलकर बताएं ताकि आमजन तक सीधा संदेश पश्चिमी उत्तर प्रदेश निर्माण का पहुंचाया जा सके बैठक में श्रीमती सरबजीत घुम्मन श्रीमती प्रिया रस्तोगी सुरेंद्र कुमार शर्मा रवि कुमार बिश्नोई चौधरी यशपाल सिंह कोमल सिंह सेवानिवृत्त अधिकारी विजेंद्र सिंह जगदीश सिंह श्री मलिक प्रांजल रस्तोगी आदि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Trending
- भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
- अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
- राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
- न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
- 12 साल में अच्छे दिन नहीं आए : मल्लिकार्जुन खड़गे
- भारत और चीन ने सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्त्व पर भी जोर दिया
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश का निर्माण होकर रहेगा : सुधीर कुमार
- सात दिन के लिए राजा बना था मंत्री बलि: जैन मुनि विष्णु कुमार थे ब्राह्मण बामन

