Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सात दिन के लिए राजा बना था मंत्री बलि: जैन मुनि विष्णु कुमार थे ब्राह्मण बामन
    • सांभर में कीड़े मामले में संचालक के खिलाफ कार्रवाई और अन्य मद्रासी डोसा ब्रांच की जांच की मांग
    • महिलाओं को पुरानी साड़ियों का किया गया वितरण, हंगामा
    • समाजवादी सरकार बनने पर आधी आबादी को पूरी आजादी मिलेगी : अखिलेश
    • अमेरिका में इंस्टा फेसबुक रात को नहीं चला सकेंगे बच्चे
    • मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
    • ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
    • रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»समाजवादी सरकार बनने पर आधी आबादी को पूरी आजादी मिलेगी : अखिलेश
    चुनाव

    समाजवादी सरकार बनने पर आधी आबादी को पूरी आजादी मिलेगी : अखिलेश

    adminBy adminAugust 27, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 27 अगस्त (ता)। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने राष्ट्रीय महिला समानता दिवस के अवसर पर स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके तहत समाजवादी सरकार बनने पर आधी आबादी को पूरी आजादी मिलेगी। उनकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। गरीब महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। छात्राओं को इंटर पास होने के बाद लैपटॉप और साइकिल दी जाएगी। महिलाओं की सरकारी बसों में यात्रा मुफ्त होगी। छात्राओं को मेट्रो सफर मुफ्त होगा।
    पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में बंद किए सभी 26 हजार प्राइमरी स्कूल फिर खोले जाएंगे। सरकारी स्कूलों में फीस माफ और प्राइवेट में फीस हाफ होगी। न्यूट्रिशन मिशन योजना फिर शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में आए जापान के डेलीगेशन को सरकार ने उसी 1090 हेल्पलाइन को दिखाया जो सपा सरकार में बनाया गया था। सपा सरकार की योजनाओं का असर है, जो तकनीकी के बारे में कुछ नहीं जानते टैबलेट बांटने की बात कर रहे हैं। भाजपा के लिए नारी केवल नारा बनकर रह गया है। सभी लोग जानते है कि महिला आरक्षण बिल संसद में पास होकर कानून बन गया है। हम चाहते है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से ही इसे लागू किया जाए।
    सांसद डिंपल यादव ने कहा कि स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना का मूल सिद्धांत नारी शक्ति का विकास कहने से नहीं, उन्हें सच्चा प्रतिनिधित्व देने से होगा।ष् दिल्ली के जेन-जी आंदोलन में भाग लेने के बारे में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अनुमति दी। अगर अनुमति नहीं देते, तब भी हम आंदोलन में शामिल होते। उन्होंने महिलाओं से स्वतंत्र, प्रखर और आत्मनिर्भर बनने की अपील की। इस अवसर पर सांसद इकरा हसन चौधरी व प्रिया सरोज, विधायक रेखा वर्मा, नसीम सोलंकी, गीता शास्त्री, मारिया अली, डॉ. रागिनी सोनकर मौजूद रहे।

    Akhilesh Yadav lucknow Political tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh Women will gain full freedom once the Samajwadi government is formed: Akhilesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सात दिन के लिए राजा बना था मंत्री बलि: जैन मुनि विष्णु कुमार थे ब्राह्मण बामन

    August 27, 2026

    सांभर में कीड़े मामले में संचालक के खिलाफ कार्रवाई और अन्य मद्रासी डोसा ब्रांच की जांच की मांग

    August 27, 2026

    महिलाओं को पुरानी साड़ियों का किया गया वितरण, हंगामा

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.