मेरठ, 26 अगस्त (प्र)। कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित किसान अधिकार महा अभियान कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय लोकदल की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मेरठ, सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका सर्वेश पुंडीर ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से प्रेरित होकर उन्होंने राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर अमित शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, अखिलेश शुक्ला और पश्चिम उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कांग्रेस का पटका पहनाकर सर्वेश पुंडीर का स्वागत किया। उनके साथ अनीता, सुनीता चौधरी, वर्णिका, मोनिका, शहरीन, सबिया सहित दर्जनों कार्यकताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस नेताओं कहा कि सर्वेश पुंडीर और उनके साथियों के पार्टी में शामिल होने से पश्चिम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उनके कांग्रेस में आने को राष्ट्रीय लोकदल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी मेरठ के उपाध्यक्ष चौधरी राहुल जड़ोदिया, जानी ब्लॉक अध्यक्ष विजय चिकारा, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव चौधरी अवनीश पवार, रोहटा ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी जवाहर सिंह, सरूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष मुरसलीन चौहान, अरुण त्यागी, हरिओम त्यागी, खरखौदा ब्लॉक अध्यक्ष नवीन गुर्जर, सत्य प्रकाश शर्मा, सोनू शर्मा, दीपचंद जाटव, शाहरुख प्रधान सहित आदि मौजूद रहे।
Trending
- मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
- ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
- रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
- प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
- मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
- मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
- 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण

