मेरठ, 26 अगस्त (प्र)। डिफेंस कॉलोनी के बराबर में स्थित साउथ इंडियन मद्रासी डोसा रेस्टोरेंट के लाइसेंस को एक सप्ताह के लिए रद्द किया है। इस कार्रवाई को लेकर पीड़ित सौरभ विकल और हेविन खान का कहना है कि अगर खाद्य विभाग बिना मानक पूरे किए रेस्तरां खोलने की मंजूरी देता है तो हम विरोध में बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इस मामले की शिकायत लखनऊ की जाएगी।
रेस्टोरेंट में खाने के दौरान सांभर में मिले कीड़े की वीडियो वायरल होने और जिलाधिकारी के आदेश पर की गई सीलिंग की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हैं। डीएम के निर्देश पर बीते दिवस खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट को बंद कराते हुए सप्ताह के लिए लाईसेंस रद्द कर दिया था। हालांकि इस पूरे मामले से अनजान कुछ लोग गत दिवस भी डोसा का स्वाद लेने रेस्टोरेंट पहुंचे, तो वहां सब कुछ बंद मिला। नोएडा में नौकरी करने वाले विवेक दोपहर में बाइक से मवाना क्षेत्र में अपने गांव जा रहे थे। वह डोसा पैक कराने के लिए वहां रुके तो सब बंद मिला। आसपास के लोगों ने उन्हें घटना के बारे में कहा।
वहीं, दूसरी ओर रेस्टोरेंट की किचन में दूसरे दिन भी सफाई और पेंट का काम जारी रहा। कीड़े मिलने पर हुए हंगामे के बीच जब लोगों ने अंदर जाकर देखा था तो बाथरूम में वर्तन धुलने का काम किया जा रहा था, उसी के बराबर में टॉयलेट था। अब किचन के अंदर सामान रखने, वॉशिंग एरिया तैयार कराया जा रहा है।
Trending
- मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
- ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
- रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
- प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
- मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
- मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
- 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण
