Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
    • यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
    • जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
    • आज शाम से खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे
    • शिवरात्रि पर सुबह से ही झमाझम बारिश
    • भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    • अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»आज शाम से खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे
    न्यूज़

    आज शाम से खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे

    adminBy adminAugust 11, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 11 अगस्त (प्र)।कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रोके गए यातायात का संचालन आज मंगलवार शाम से सुचारू हो जाएगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और मेरठ-रुड़की हाईवे को भी पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। शहर के अंदर की यातायात व्यवस्था मंगलवार दोपहर से ही बहाल कर दी जाएगी। आज मंगलवार सुबह से शिवरात्रि का जलाभिषेक हो रहा है, ऐसे में मेरठ-रुड़की हाईवे समेत सभी मार्गों पर यातायात सुचारू कर दिया गया है। सोमवार को मेरठ हाईवे और शहर के अंदर सभी मार्गों पर निजी और कामर्शियल वाहनों का संचालन बंद कर दिया था। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पास लगे वाहनों को भी नहीं जाने दिया गया।
    शहर के अंदर दिल्ली, गढ़ और हापुड़ रोड पर आज मंगलवार दोपहर से ही वाहन संचालन शुरू हो जाएगा। सभी मार्गों पर ऑटो-ई रिक्शा तथा सिटी बसों से लेकर निजी वाहनों को संचालन शुरू हो जाएगा। कल 12 अगस्त को सोहराब गेट बस अड्डे से भैंसाली बस अड्डे पर रोडवेज बसे लौट जाएगी। सभी निजी बस अड्डे भी अपने पुरानी स्थान से सुचारू कर दिए जाएंगे। मोदीपुरम से गाजियाबाद की ओर बंद कराए गए नमो भारत व मेट्रो के स्टेशन पर प्रवेश, निकासी व पार्किंग 12 अगस्त की शाम तक खुल जाएगी।
    एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि मंगलवार की सुबह से जलाभिषेक चल रहा है। शहर के लोगों के लिए भी शिवालयों में जाने की व्यवस्था बनाई गई है। गत सोमवार की देर रात कुछ कॉलोनियों के बाहर से कट खोल दिए। ताकि कॉलोनियों के लोग भी मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक कर सकें। मंगलवार की शाम से ही कांवड़ियों को देखते हुए यातायात सुचारू कर दिया जाएगा। बुधवार की सुबह से हाईवे और एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह से सुचारू हो जाएगा।

    Delhi expressways and highways to open from this evening. Meerut tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की

    August 11, 2026

    यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल

    August 11, 2026

    जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.