नई दिल्ली, 08 जुलाई (ता)। केंद्र सरकार ने गत दिवस संसद में कहा कि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तभी सामान्य हो सकते हैं, जब माहौल आतंकवाद, हिंसा और दुश्मनी से मुक्त हो। लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल के लिखित जवाब में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान अब भी भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने और आतंकवाद को राज्य की नीति के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) का दर्जा वापस ले लिया था। साथ ही पाकिस्तान से आने वाले सभी सामान पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 200 प्रतिशत कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने स्तर पर राजनयिक संबंध घटाने और द्विपक्षीय व्यापार निलंबित करने जैसे कदम उठाए।
Trending
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुभाष चंद्र त्यागी की विशेष अपील की खारिज
- बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने की दौराला-हस्तिनापुर-बिजनौर रेल लाइन निर्माण की मांग
- मूर्ति पूजा को बड़ा अपराध बताने वाले मुफ्ती पर मुकदमा दर्ज
- आतंकवाद खत्म होने पर ही पाकिस्तान से संबंध : जयशंकर
- कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की धूम, नहीं हुआ कसाना डीजे व न्यू अमर डीजे का मुकाबला
- सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा माहौल
- कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सड़क और सात जगह बैठी
- दहेज मांगने वालों का निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा, सादगीपूर्ण निकाह अपनाने की अपील

