Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    • आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
    • गंगा को प्रदूषित करने को लेकर स्थानीय निकायों को दंडित करने का निर्देश
    • ऑडियो-वीडियो का इस्तेमाल रिपोर्टिंग के लिए कर सकेंगे
    • राष्ट्रपति ने गंजाम में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
    न्यूज़

    आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी

    adminBy adminAugust 6, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 06 जुलाई (प्र)। मेरठ में गत दिवस पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन देर रात मौसम ने करवट ली और सावन के बादल जमकर बरसे। आधी रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला आज गुरुवार सुबह से ही रुक-रुककर जारी रहा। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि कई स्थानों पर जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। गत दिवस सुबह से ही वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। दोपहर में हल्की फुहार पड़ी, लेकिन इससे राहत नहीं मिली। शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और आधी रात के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। गुरुवार सुबह भी कई इलाकों में रिमझिम और तेज बारिश का दौर जारी रहा।
    दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ यात्रा कर रहे शिवभक्तों को बुधवार तक उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। रात की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिससे पैदल चल रहे कांवड़ियों को काफी राहत मिली। हाईवे किनारे लगे सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं को पेयजल, शरबत और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। लगातार बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। सुबह दफ्तर और स्कूल जाने वाले लोगों को भीगते हुए निकलना पड़ा। बारिश के चलते कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार मानसून सक्रिय बना हुआ है। अगले 24 घंटे के दौरान जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है तथा मौसम सुहावना बना रहेगा।

    Meerut tazza khabar tazza khabar in hindi The spell of rain that began at midnight continues. Uttar Pradesh Weather
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज

    August 6, 2026

    कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत

    August 6, 2026

    विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.