Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    • आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
    • गंगा को प्रदूषित करने को लेकर स्थानीय निकायों को दंडित करने का निर्देश
    • ऑडियो-वीडियो का इस्तेमाल रिपोर्टिंग के लिए कर सकेंगे
    • राष्ट्रपति ने गंजाम में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की
    • कॉकरोच पार्टी प्रेशर ग्रुप की भूमिका में काम करेगी : दीपके
    • यूएई से प्रत्यर्पित कर महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में लिया विशाखा राठौड़ को
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कॉकरोच पार्टी प्रेशर ग्रुप की भूमिका में काम करेगी : दीपके
    देश

    कॉकरोच पार्टी प्रेशर ग्रुप की भूमिका में काम करेगी : दीपके

    adminBy adminAugust 6, 2026Updated:August 6, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्रपति संभाजीनगर, 06 जुलाई (ता)। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने संगठन की दो दिन की बैठक से पहले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वे कोई राजनीतिक दल नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा है कि उनका संगठन प्रेशर ग्रुप की तरह काम करेगा। दीपके ने यह भी ऐलान किया कि वे झारखंड जाएंगे और पेपर लीक व परीक्षा की दूसरी गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना समर्थन देंगे।
    संभाजीनगर में दो दिन की बैठक से पहले दीपके ने गत दिवस कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी फिलहाल राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगी। अभी भारत को एक मजबूत प्रेशर ग्रुप की जरूरत है, इसलिए कॉकरोच पार्टी उसी भूमिका में काम करेगी’। उन्होंने आगे कहा, ‘अगर हम राजनीतिक पार्टी बनाते, तो हमारा आंदोलन सफल नहीं होता। आंदोलन इसलिए सफल हुआ, क्योंकि अलग अलग विचारधाराओं और राजनीतिक दलों के लोग लोकतंत्र को कमजोर करने वाली चीजों के खिलाफ एक साथ आए। आज भारत को किसी नई राजनीतिक पार्टी की नहीं, बल्कि एक मजबूत जन आंदोलन की जरूरत है’।
    बैठक शुरू होने से पहले मीडिया से बातचीत में दीपके ने बताया कि इसमें जंतर मंतर आंदोलन की समीक्षा, ई-20 पेट्रोल, शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि संगठन को देश भर में कैसे मजबूत किया जाए।
    अभिजीत दीपके ने यह भी कहा कि सीजेपी झारखंड जाएगी और वहां आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ खड़ी रहेगी। हम झारखंड के छात्रों की हर मांग का समर्थन करते हैं। सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर वापस कराने की मांग को लेकर सरकार से बातचीत चल रही है। घायल प्रदर्शनकारियों को कानूनी और मेडिकल मदद देने की भी तैयारी की जा रही है। सौरव ने बताया कि सोनम वांगचुक संगठन के मेंटर बने रहेंगे और संगठन समय समय पर उनसे सलाह लेगा।

    Abijeet Deepke Chhatrapati Sambhajinagar Cockroach Party will act as a pressure group: Deepak Desh Political tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि

    August 6, 2026

    बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ

    August 6, 2026

    आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.