वैसे तो पार्टी पदाधिकारी या सांसद रहते हुए देखें तो लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हमेशा अपनी गतिविधियों से अपना अलग स्थान बना रहे हैं। चाहे जादू की झप्पी हो या देशभर में जागरुकता आंदोलन अथवा लोकसभा में संबोधन और फिर युवाओं को एक करने के लिए चली यात्रा मगर नीट यूजी परीक्षा लीक मामले में विश्वजीत दीपके द्वारा बनाई गई कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन और खासकर संसद मार्च के बाद जिस प्रकार से सड़क से संसद तक विपक्ष खासकर प्रियंका गांधी राहुल गांधी अखिलेश यादव ने आंदोलन के समर्थन प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सदन व जनता के बीच जो प्रस्तुतिकरण दिया उसने इन तीन नेताओं की छवि में सुधार किया लेकिन जिस प्रकार पीएम और गृहमंत्री रक्षामंत्री की उपस्थिति में संसद के दौरान तथ्यपरक बिंदु उठाए और जवाब मांगा उसने आम आदमी को प्रियंका गांधी में पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की छवि देखने को मिलने लगी। आज कुछ लोग चर्चा कर रहे थे तभी दो तीन महिलाएं वहां से निकली तो शब्द सुना कि प्रियंका गांधी में पीएम बनने के सभी गुण हैं और नेता विपक्ष के तौर पर राहुल गांधी मजबूत भूमिका निभा रहे हैं तो सपा मुखिया अखिलेश यादव और सपा सांसद डिंपल यादव अपनी उपस्थिति हरमोर्च पर दर्ज कराने में लगे हैं। इससे यह कहा जा सकता है कि कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से इसके संस्थापक दीपके और प्रवक्ता की मांगें पूरी हुई और लोकप्रिंयता हासिल हुई तो वहीं राहुल गांधी प्रियंका अखिलेश और डिंपल ने अपने तर्कों से आम आदमी पर अच्छा असर छोड़ा है। प्रियंका का कहना है कि सरकार जवाबदेही से भाग रही है। उनका कहना है कि जो परीक्षा सुधार के लिए समिति बनाई गई है खबर के अनुसार उसमें गोमूत्र के विशेषज्ञ भी शामिल हैं वो क्या सुधार करेंगे। ऐसी समिति से कुछ नहीं होगा। उनका कहना है कि संसद मार्च के दौरान लाठी छात्रों की पीठ पर नहीं सरकार की साख पर पड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को कैमरे का नहीं दिल का एंगल बदलना होगा। अखिलेश यादव का कहना है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर पीएम को बचालियागया। राहुल गांधी तो हर मंच पर अपनी अलग उपस्थिति दर्ज करा ही रहे हैं उसका क्या ही कहना।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- ओडीओसी व्यंजनों की पैकेजिंग एवं शेल्फ लाइफ पर हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
- बिना जांचें परखे किसी की भी छवि खराब करना बने अपराध
- उत्तर प्रदेश में 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
- प्राइमरी स्कूल से लेकर इंटर और विवि तक में खस्ताहाल शिक्षा और बच्चों का मानसिक, अभिभावकों का आर्थिक उत्पीड़न जारी है सरकारी बजट की बर्बादी
- कॉकरोच आंदोलन से विपक्ष हुआ मजबूत, प्रियंका में नजर आ रही है इंदिरा की छवि
- पंजाब में कोई भी पेपर लीक नहीं हुआ : भगवंत मान
- शिवालयों में सात और रास्तों पर ट्रिपल लेयर सुरक्षा प्लानिंग लागू, एटीएस तैनात
- सुप्रीम कोर्ट की शर्त मंजूर नहीं
