Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पंजाब में कोई भी पेपर लीक नहीं हुआ : भगवंत मान
    • शिवालयों में सात और रास्तों पर ट्रिपल लेयर सुरक्षा प्लानिंग लागू, एटीएस तैनात
    • सुप्रीम कोर्ट की शर्त मंजूर नहीं
    • तटरक्षक बल में महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे : राजनाथ
    • रेखा को किया जाएगा उत्कृष्ट सिनेमा पुरस्कार से सम्मानित
    • पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री ने 7वीं मंजिल से कूदकर जान दी
    • आईटीआई में प्रवेश लेने वाले छात्र अब गाड़ियों के पुर्जों की वर्चुअल डिजाइनिंग सीख सकेंगे
    • हिंदू दोस्त के साथ मुस्लिम युवक ने उठाई 251 लीटर गंगा जल की कांवड
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»हिंदू दोस्त के साथ मुस्लिम युवक ने उठाई 251 लीटर गंगा जल की कांवड
    न्यूज़

    हिंदू दोस्त के साथ मुस्लिम युवक ने उठाई 251 लीटर गंगा जल की कांवड

    adminBy adminJuly 29, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ/मुजफ्फरनगर, 29 जुलाई (प्र)। शहर में सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली है. यहां मेरठ के रहने वाले दो दोस्त, जिसमें एक हिंदू और दूसरा मुस्लिम है, 251 लीटर जल की कांवड़ लेकर गुजरते मिले। दोनों दोस्त हरिद्वार से लौट रहे थे और उन्हें वापस जल चढ़ाने मेरठ जाना था। दोनों दोस्तों ने कहा कि वे आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए ये कांवड़ लेकर निकले हैं. लोगों ने ये देखा तो उनका स्वागत करने के साथ ही हौसला भी बढ़ाया।
    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली है। मेरठ के रहने वाले दो दोस्त एक एक हिंदू और दूसरा मुस्लिम है।दोनों 251 लीटर जल की कांवड़ लेकर गुजरते मिले।दोनों दोस्त हरिद्वार से लौट रहे थे और उन्हें वापस जल चढ़ाने मेरठ जाना था। दोनों दोस्तों ने कहा कि वे आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए ये कांवड़ लेकर निकले है। लोगों ने ये देखा तो उनका स्वागत करने के साथ ही हौसला भी बढ़ाया।
    शाकिर मेरठ में फलावदा और दोस्त मिंटू नागोरी के रहने वाले हैं। दोनों ने 17 जुलाई रात 10 बजे हरिद्वार से जल उठाया था। इसके बाद कांवड़ लेकर वापस मेरठ के लिए निकल पड़े। इनकी टोली में और भी भोले भक्त हैं। दोनों दोस्त जहां से भी गुजरते हैं लोग रुककर देखने लगते हैं। दोनों दोस्त हरिद्वार से 251 लीटर गंगा जल लेकर निकले हैं, इससे पहले भी वे 101 लीटर जल लेकर निकल चुके हैं। यात्रा के दौरान शाकिर अपने मित्र मिंटू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते नजर आए।इतना ही नहीं मिलने वाले अन्य शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा भी करते दिखे। कहीं कांवड़ संभालते तो कहीं थके हुए श्रद्धालुओं की मदद करते हुए उन्होंने यह साबित किया कि सेवा और इंसानियत किसी धर्म या जाति की सीमाओं में बंधी नहीं होती।
    शाकिर और मिंटू का कहना है कि उनकी दोस्ती वर्षों पुरानी है और उन्होंने कभी धर्म को अपने रिश्ते के बीच नहीं आने दिया। उनका मानना है कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है। दोनों अपनी इस यात्रा के जरिए समाज को यह संदेश देना चाहते हैं कि अलग-अलग आस्थाओं के बावजूद प्रेम, सम्मान और सहयोग से ही समाज मजबूत बनता है। यात्रा के दौरान वे जात-पात छोड़ो, इंसानियत को जोड़ो का संदेश भी लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
    मुजफ्फरनगर से गुजरते समय शाकिर और मिंटू की जोड़ी श्रद्धालुओं और राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।कई लोगों ने दोनों के साथ फोटो और वीडियो बनाकर इस पल को यादगार बनाया। श्रद्धालुओं ने उनकी पहल की सराहना करते हुए इसे गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की जीवंत मिसाल बताया। शाकिर बताते हैं कि वे 251 लीटर गंगा जल मेरठ के नागौरी स्थित मंदिर में चढ़ाएंगे।

    A Muslim youth carried a *Kanwar* containing 251 liters of Ganga water alongside his Hindu friend. Faith Meerut Religion tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पंजाब में कोई भी पेपर लीक नहीं हुआ : भगवंत मान

    July 29, 2026

    शिवालयों में सात और रास्तों पर ट्रिपल लेयर सुरक्षा प्लानिंग लागू, एटीएस तैनात

    July 29, 2026

    सुप्रीम कोर्ट की शर्त मंजूर नहीं

    July 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.