Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी में 41 पीसीएस अफसरों का तबादला, हर्ष चावला बने मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण में ओएसडी
    • मुहर्रम कमेटी का प्रतिनिधिमंडल एडीएम सिटी व एसपी सिटी से मिला
    • पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों का हॉफ एनकाउंटर, 6.40 लाख बरामद
    • कांवड़ यात्रियों से अपील यात्रा के दौरान गैर-हिंदुओं से सामान न खरीदें
    • भारतीय निशानेबाजों का चीन में शानदार प्रदर्शन
    • धोखे से की गई दूसरी शादी में भी पत्नी भरण-पोषण की हकदार: इलाहाबाद हाईकोर्ट
    • छात्रों पर कार्रवाई नहीं रूकी तो सीजेपी ने दी दोबारा आंदोलन की चेतावनी
    • खटकाना-आजादनगर में 15 सितंबर से डलनी शुरू हो जाएगी सीवर लाइन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»भारतीय निशानेबाजों का चीन में शानदार प्रदर्शन
    देश

    भारतीय निशानेबाजों का चीन में शानदार प्रदर्शन

    adminBy adminJuly 28, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/हांगझोउ, 28 जुलाई (ता)। भारतीय निशानेबाजों का चीन के हांगझोउ में चल रहे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। निशानेबाज ईशा सिंह ने गत दिवस विमेंस 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और देश का नाम रोशन किया। वहीं, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने कांस्य पदक जीता।
    ईशा सिंह ने फाइनल में शुरूआत से ही अपना दबदबा बनाया था। उन्होंने पूरे मुकाबले के दौरान जोरदार प्रदर्शन किया और 50 शॉट्स में 40 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर अपने नाम किया। ईशा सिंह ने मेजबान चीन की युयुए झांग को तीन अंकों के अंतर से पछाड़ा। झांग ने 37 अंक हासिल करते हुए रजत पदक जीता। चीन में चीन की ही विरोधी को हराकर स्वर्ण पदक जीतना निश्चित रूप से ईशा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर ने भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा और मैच के दौरान बेहतरीन खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए कांस्य पदक जीता। मनु का कांस्य पदक के मुकाबले में उत्तर कोरिया की ह्योन ग्योंग पाक से मुकाबला हुआ। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन डबल शूटऑफ में मनु भाकर ने बाजी मारते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। ईशा सिंह के स्वर्ण और मनु भाकर के कांस्य पदक के साथ आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भारत के पदकों की कुल संख्या तीन हो गई है। इससे पहले, महिला निशानेबाज संयम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता था। यह इस इवेंट में भारत का पहला पदक था। आईएसएसएफ वर्ल्ड कप की पदक तालिका में चीन पहले स्थान पर है। चीन अब तक 14 पदक जीत चुका है जिसमें छह स्वर्ण पदक शामिल हैं। भारतीय टीम 3 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

    Desh Indian shooters' stellar performance in China New Delhi Sport tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी में 41 पीसीएस अफसरों का तबादला, हर्ष चावला बने मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण में ओएसडी

    July 28, 2026

    मुहर्रम कमेटी का प्रतिनिधिमंडल एडीएम सिटी व एसपी सिटी से मिला

    July 28, 2026

    पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों का हॉफ एनकाउंटर, 6.40 लाख बरामद

    July 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.