Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी में 41 पीसीएस अफसरों का तबादला, हर्ष चावला बने मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण में ओएसडी
    • मुहर्रम कमेटी का प्रतिनिधिमंडल एडीएम सिटी व एसपी सिटी से मिला
    • पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों का हॉफ एनकाउंटर, 6.40 लाख बरामद
    • कांवड़ यात्रियों से अपील यात्रा के दौरान गैर-हिंदुओं से सामान न खरीदें
    • भारतीय निशानेबाजों का चीन में शानदार प्रदर्शन
    • धोखे से की गई दूसरी शादी में भी पत्नी भरण-पोषण की हकदार: इलाहाबाद हाईकोर्ट
    • छात्रों पर कार्रवाई नहीं रूकी तो सीजेपी ने दी दोबारा आंदोलन की चेतावनी
    • खटकाना-आजादनगर में 15 सितंबर से डलनी शुरू हो जाएगी सीवर लाइन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»धोखे से की गई दूसरी शादी में भी पत्नी भरण-पोषण की हकदार: इलाहाबाद हाईकोर्ट
    देश

    धोखे से की गई दूसरी शादी में भी पत्नी भरण-पोषण की हकदार: इलाहाबाद हाईकोर्ट

    adminBy adminJuly 28, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 28 जुलाई। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि यदि कोई पुरुष अपनी पहली शादी की बात छिपाकर धोखे से दूसरी शादी करता है तो वह कानून का फायदा उठाकर महिला को भरण-पोषण देने से मना नहीं कर सकता. न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद ने मथुरा फैमिली कोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल दो अलग-अलग आपराधिक पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है.

    मामले के अनुसार, मोनिका उर्फ सत्यवती का विवाह 12 दिसंबर 2016 को राजस्व विभाग में लेखपाल के पद पर कार्यरत मनोज कुमार उर्फ बबलू के साथ हुआ था. बाद में महिला को पता चला कि मनोज की पहली शादी (वर्ष 2008 में) पहले से कायम थी, जिसका आपसी सहमति से तलाक 15 नवंबर 2017 को हुआ था. यानी महिला से दूसरी शादी के वक्त पति का पहला विवाह कानूनी रूप से समाप्त नहीं हुआ था. इसके बाद पीड़ित पत्नी ने धारा 125 के तहत भरण-पोषण की मांग की थी.

    फैमिली कोर्ट, मथुरा ने महिला को 6,000 रुपये प्रति माह भरण-पोषण देने का आदेश दिया था. इस आदेश के खिलाफ पति मनोज कुमार ने याचिका दाखिल कर तर्क दिया कि पहली शादी के रहते दूसरी शादी कानूनी रूप से अमान्य है, इसलिए धारा 125 के तहत उसकी पत्नी भरण-पोषण की हकदार नहीं है.

    वहीं दूसरी ओर पत्नी ने याचिका दाखिल कर कहा कि पति एक सरकारी कर्मचारी है और लगभग 50,000 रुपये प्रति माह कमाता है. इसलिए 6,000 रुपये की राशि बहुत कम है.

    मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों (बादशाह बनाम सौ. उर्मिला बादशाह गोडसे और अन्य) का हवाला दिया. अदालत ने कहा कि जिस महिला को शादी के समय पति के पहले विवाह के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और जिसे धोखे में रखकर शादी की गई, उसे धारा 125 के तहत ‘पत्नी’ मानकर भरण-पोषण का अधिकार मिलेगा. कोई भी व्यक्ति अपने ही गलत आचरण का लाभ उठाकर महिला को बेसहारा नहीं छोड़ सकता.

    हाईकोर्ट ने पति मनोज कुमार की याचिका को खारिज करते हुए पत्नी की याचिका आंशिक रूप से स्वीकार कर ली और भरण-पोषण की राशि में बढ़ोतरी कर दी.

    HIGH COURT ORDER DECEPTION MARRIAGE tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी में 41 पीसीएस अफसरों का तबादला, हर्ष चावला बने मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण में ओएसडी

    July 28, 2026

    मुहर्रम कमेटी का प्रतिनिधिमंडल एडीएम सिटी व एसपी सिटी से मिला

    July 28, 2026

    पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों का हॉफ एनकाउंटर, 6.40 लाख बरामद

    July 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.