Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पत्नी ने गिफ्ट की थार, उसी में पति ने कर दी हत्या, फिर नहर में फेंकी लाश
    • अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत पर चला बुलडोजर
    • कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
    • दोषी अफसरों को भेजा जाए जेल, आवास विकास के 45 अफसरों को बचाने के लिए व्यापारियों के खिलाफ षडयंत्र का हिस्सा हो सकती है कार्रवाई, जनप्रतिनिधि दें ध्यान
    • आकस्मिक आपदाओं को रोकने हेतु पहाड़ों में हो रहे बदलावों पर ध्यान देना
    • धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी
    • मेरठ के कर्ण शर्मा बने यूपी टी- 20 लीग के सबसे महंगे क्रिकेटर, कानपुर सुपरस्टार ने 23 लाख रुपए में खरीदा
    • राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पुराने आई-कार्ड फिर हुए मान्य
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
    देश

    कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है

    adminBy adminJuly 25, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश में असुनियोजित विकास और सौंदर्यीकरण के लिए बनी योजनाओं के उल्लंघन की बढ़ती प्रवृति से जहां सरकार की जनहित की योजनाओं को उल्लंघन हो रहा है तो आम आदमी को भी उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जिम्मेदार अफसर कुछ करने को तैयार नहीं और नेता लगभग खामोश हैं। ऐसा क्यों है यह तो वहीं जान सकते हैं। मगर जब सरकार के नियम नीतियों को लागू कराने और आम आदमी को परेशानियों सेबचाने के लिए मीडिया द्वारा इनके खिलाफ खबरों से आवाज बुलंद की जाती है तो अवैध निर्माण करने वालों के परिवार के लोग और परिचित खबरों पर कमेंट करते हैं कि मीडिया वाले विकास नहीं होने देना चाहते। कोई अच्छा काम शहर में होता है तो उसका विरोध करते हैं। बड़े बड़े व्यवसाय और होटल आ रहे हैं तो उनसे शहर खुशहाल हो रहा है और यह इमारतों को तुड़वाने या कर्ता को धमकाने दबाव बनाकर पैसे लेने केलिए खबरें लिखते हैं। मैं किसी के कमेंट या कुछ कहने का विरोध नहीं कर रहा हूं क्योंकि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन टिप्पणी करने वाले यह समझ लें कि अगर निर्माणकर्ता सरकारी नीतियों का पालन नहीं करेंगे और अफसरों से मिलीभगत आम आदमी के अधिकारेों पर कुठाराघात करेंगे तो गलत काम करने वालों के समर्थक कितनी ही टिप्पणी कर लें जनहित में शांत बैठने वाले नहीं है।
    इसके उदाहरण में सिविल लाइन क्षेत्र में राजलोक के पास हुए एक अवैध निर्माण जिसमें फर्जी तरीके से बिना एनओसी रिहायशी बिल्डिंग में कारीगरी होटल जिम और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक खुल गए हैं का मानचित्र के विपरित अवैध निर्माण किया गया। अब लाखों रुपये माह किराया वसूला जा रहा है। हम यह नहीं कहते कि मानचित्र पास नहीं कराया होगा लेकिन मानचित्र के हिसाब से निर्माण नहीं किया। इसके निर्माण में १४ हरे पेड़ भी काटे गए बताए जाते हेैं बेसमेंट भी बनाया गया और अगर नक्शा पास है तो जानकारों के अनुसारा सारा निर्माण अवैध है क्योंकि रिहायशी भूमि पर कॉमर्शियल निर्माण है। अब ऐसे जनविरोधी काम करने वालों को इस बात से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि नई चीजें लाकर विकास की बात कर रहे हैं।कारीगरी होटल की इमारत के समर्थन में कमेंट करने वालों से आग्रह है कि वह इमारत की जांच अफसरों से कराएं सच सामने आ जाएगा। माहौल बनाने से गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता। निर्माण अगर सही है तो इसका पूर्णता प्रमाण पत्र लिया जाए क्योंकि बताया जा रहा है कि इसमें फर्जी एनओजी लगाई गई है और भगवान ना करे दिल्ली व लखनऊ जैसी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पत्नी ने गिफ्ट की थार, उसी में पति ने कर दी हत्या, फिर नहर में फेंकी लाश

    July 25, 2026

    अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

    July 25, 2026

    दोषी अफसरों को भेजा जाए जेल, आवास विकास के 45 अफसरों को बचाने के लिए व्यापारियों के खिलाफ षडयंत्र का हिस्सा हो सकती है कार्रवाई, जनप्रतिनिधि दें ध्यान

    July 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.