Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 10 साल जेल, ₹10 करोड़ का जुर्माना, पेपर लीक संशोधन बिल कैबिनेट से मंजूर
    • छात्रा की आत्महत्या में शिक्षक शिक्षिका पर एफआईआर दर्ज
    • भजन संध्या एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया
    • पूजा का शुभारंभ भगवान चंद्रप्रभु के अभिषेक एवं पूजन के साथ हुआ
    • एक ही कैडर वालों को अलग अलग वेतनमान नहीं: हाईकोर्ट
    • 20 साल की सेवा वाले रेलकर्मियों को ट्रांसफर में प्राथमिकता
    • बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के जल्द इस्तीफा देने की उम्मीद
    • चातुर्मास 25 से, चार महीने बंद रहेंगे शुभ मुहूर्त
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»चातुर्मास 25 से, चार महीने बंद रहेंगे शुभ मुहूर्त
    देश

    चातुर्मास 25 से, चार महीने बंद रहेंगे शुभ मुहूर्त

    adminBy adminJuly 24, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 24 जुलाई (प्र)।आषाढ़ शुक्ल एकादशी यानी 25 तारीख को देवशयनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास का शुभारंभ होने जा रहा है। मान्यतानुसार, इस दिन से सृष्टि के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके साथ ही विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक कार्यों पर चार महीनों के लिए विराम लग जाएगा।

    ज्योतिषचार्य विभोर इंदुसुत के अनुसार 20 नवंबर को देवप्रबोधिनी (देवउठनी) एकादशी पर भगवान विष्णु के निंद्रा से जागने के साथ ही चातुर्मास का समापन होगा। शास्त्रों में चातुर्मास के इन चार महीनों को अत्यंत पवित्र माना गया है। यह समय उत्सवों का न होकर आत्म-संयम, पूजा-पाठ, दान-पुण्य, जप और तप के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।

    चातुर्मास का वैज्ञानिक कारण
    विभोर इंदुसुत के अनुसार सनातन संस्कृति में चातुर्मास के दौरान विवाह और मांगलिक कार्यों पर रोक लगाने के पीछे केवल धार्मिक मान्यता ही नहीं, बल्कि एक सटीक वैज्ञानिक और व्यावहारिक कारण भी है। संधिकाल व ऋतु परिवर्तन: चातुर्मास के दौरान मौसम और ऋतु में बड़ा बदलाव (संधिकाल) होता है। वर्षा ऋतु के कारण वातावरण में नमी और सूक्ष्मजीव बढ़ते हैं, जिससे मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है और बीमारियों का खतरा रहता है।

    25 जुलाई को रखा जाएगा एकादशी का व्रत
    ज्योतिष अन्वेषक अमित गुप्ता के अनुसार 25 जुलाई से चातुर्मास शुरु होंगे। इस चार मास के समय सृष्टि का संचालन भगवान शिव के अधीन रहता है। इस काल मे सब मांगलिक कार्य स्थगित रहते हैं। इस दौरान एकादशी भी आएगी, जो 24 जुलाई को सुबह 9:13 बजे पर आरंभ होकर 25 जुलाई को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक रहेगी। इसलिए उदय तिथि के अनुसार व्रत 25 जुलाई को रखा जाएगा। वहीं ज्योतिषचार्य रुचि कपूर के अनुसार देवशयनी एकादशी से ही चातुर्मास शुरु है।
    28 जुलाई शाम 5:51 बजे से गुरु पूर्णिमा की पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी, जो 29 जुलाई रात 7:23 बजे तक रहेगी. इसके बाद श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा शुरू होगी और 30 जुलाई से सावन मास का शुभारंभ माना जाएगा.

    रवि और यायीजय योग का बनेगा दुर्लभ संयोग
    ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष हरि शयनी एकादशी पर रवि योग और यायीजय योग का विशेष संयोग बन रहा है. धार्मिक मान्यता है कि इस अवधि में इंद्रियों पर नियंत्रण, जप, तप, व्रत और आध्यात्मिक साधना का विशेष फल प्राप्त होता है. साधु-संत भी चातुर्मास में एक ही स्थान पर रहकर साधना करते हैं.

    lord-vishnu-yog-nidra meerut report sampadkiya tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    10 साल जेल, ₹10 करोड़ का जुर्माना, पेपर लीक संशोधन बिल कैबिनेट से मंजूर

    July 24, 2026

    छात्रा की आत्महत्या में शिक्षक शिक्षिका पर एफआईआर दर्ज

    July 24, 2026

    भजन संध्या एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    July 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.