Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 10 साल जेल, ₹10 करोड़ का जुर्माना, पेपर लीक संशोधन बिल कैबिनेट से मंजूर
    • छात्रा की आत्महत्या में शिक्षक शिक्षिका पर एफआईआर दर्ज
    • भजन संध्या एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया
    • पूजा का शुभारंभ भगवान चंद्रप्रभु के अभिषेक एवं पूजन के साथ हुआ
    • एक ही कैडर वालों को अलग अलग वेतनमान नहीं: हाईकोर्ट
    • 20 साल की सेवा वाले रेलकर्मियों को ट्रांसफर में प्राथमिकता
    • बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के जल्द इस्तीफा देने की उम्मीद
    • चातुर्मास 25 से, चार महीने बंद रहेंगे शुभ मुहूर्त
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के जल्द इस्तीफा देने की उम्मीद
    चुनाव

    बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के जल्द इस्तीफा देने की उम्मीद

    adminBy adminJuly 24, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/ढाक, 24 जुलाई (ता)। बांग्लादेश के प्रेसिडेंट मोहम्मद शहाबुद्दीन जल्दी ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि अभी इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि शेख हसीना से संपर्क करने को लेकर उन पर पद छोड़ने का दबाव है। शहाबुद्दीन शीर्ष पद पर बैठे शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के समय के अकेले नेता हैं, जो जुलाई-अगस्त 2024 में हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के बाद भी काम कर रहे हैं।
    प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सत्ताधारी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के एक सीनियर नेता ने पीटीआई को कहा है कि शहाबुद्दीन के जल्द ही इस्तीफा देने की उम्मीद है। हालांकि उन्होंने इस्तीफे के समय पर कोई जानकारी नहीं दी। कई बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट ने रिपोर्ट किया है कि तारिक रहमान की सरकार शहाबुद्दीन के प्रेसिडेंट के पद पर बने रहने से खुश नहीं है।
    ढाका के प्रोथोमोलो ने एक सीनियर सरकारी सोर्स का हवाला देते हुए बताया कि एडमिनिस्ट्रेशन उन खबरों से नाखुश है, जिनमें कहा गया है कि शहाबुद्दीन ने हाल ही में शेख हसीना से फोन पर बातचीत की है। द डेली स्टार ने एक बीएनपी नेता के हवाले से कहा कि शहाबुद्दीन और हसीना के बीच बातचीत के अलावा हसीना के ढाका लौटने के ऐलान ने भी चीजों को बदला है।
    इस महीने की शुरुआत में शेख हसीना ने कहा था कि वह साल के आखिर में ढाक लौटना चाहती हैं। बांग्लादेश सरकार ने जवाब में कहा कि वह उनकी वापसी का स्वागत करती है लेकिन उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। शेख हसीना को उनकी गैरमौजूदगी में ढाका की एक अदालत मौत की सजा सुना चुकी है। बांग्लादेश सरकार ने हसीना को वापस आने पर सीधे जेल भेजने की बात कही है।

    Bangladesh President Shahabuddin expected to resign soon. Desh New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    10 साल जेल, ₹10 करोड़ का जुर्माना, पेपर लीक संशोधन बिल कैबिनेट से मंजूर

    July 24, 2026

    छात्रा की आत्महत्या में शिक्षक शिक्षिका पर एफआईआर दर्ज

    July 24, 2026

    भजन संध्या एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    July 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.