Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
    • अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे
    • पत्नी की हत्या करने वाले सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या
    • तेजाब हमला के पीड़ितों को भी मिलेगा दिव्यांगजनों जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ : सुप्रीम कोर्ट
    • राज्यपाल ने कहा, दो सदस्यों वाले परिवार का भी बने आयुष्मान कार्ड
    • कान्हा उपवन में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ
    • रितेश की याचिका पर न्यायमूर्ति संदीप जैन ने सुनवाई की
    • वाजपेयी और अग्रवाल आदि विधि विधान से निकलवायें भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा, जनमानस सहयोग देने को है तैयार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»29 जुलाई से 12 अगस्त की रात तक गंगनहर पटरी मार्ग, दिल्ली-दून हाईवे पर भारी वाहन बंद
    देश

    29 जुलाई से 12 अगस्त की रात तक गंगनहर पटरी मार्ग, दिल्ली-दून हाईवे पर भारी वाहन बंद

    adminBy adminJuly 15, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 15 जुलाई (प्र)। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 29 जुलाई से 12 अगस्त की रात तक गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग, एनएच-58 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं, 2 अगस्त की रात 12 बजे से एनएच-58 पर दाहिनी लेन को कांवड़ियों के लिए पूरी तरह से आरक्षित कर दिया जाएगा।

    कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव और आरटीओ एनफोर्समेंट अमरीश की अध्यक्षता में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया कि बाईं लेन पर ही वाहनों को चलाने की व्यवस्था की जाएगी।

    पांच अगस्त की रात से एनएच-58 को वाहनों के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाएगा और रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी। इस दौरान बागपत से आने वाले रोडवेज वाहन भी एनएच-58 तक ही आएंगे और वहीं से वापस जाएंगे।

    ये रहे मौजूद : ट्रांसपोर्टर पंकज अनेजा, समीर कोहली, अमरजीत पिंकी चिन्योटी, ताहिर इस्लाम, अंगद चावला, परमजीत सिंह, अनुज विज, सरदार जसविंदर सिंह, प्रदीप, अवी, हरी गुप्ता, राजन गुप्ता, सरदार गुरदीप सिंह और राजा शर्मा मौजूद रहे।

    भैंसाली बस अड्डा होगा शिफ्ट
    भैंसाली बस अड्डे को सोहराब गेट बस अड्डे पर ही शिफ्ट किया जाएगा। बड़ौत और बागपत से मेरठ आने वाली बसें एनएच-58 तक पहुंचेगी और वहीं से वापस जाएगी। शामली से आने वाली बसें भी कंकरखेड़ा एनएच-58 तक आएंगी। दिल्ली गाजियाबाद से आने वाली रोडवेज बसें, जिन्हें मेरठ आना है, वे डीएमई पर भोजपुर कट से हापुड़ होते हुए किठौर से सोहराब गेट बस अड्डे आएंगी। मेरठ से मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, सहारनपुर-देहरादून जाने वाली सभी बस गंगानगर से मवाना बहसूमा होकर रामराज से मुजफ्फरनगर के बाद हरिद्वार जाएंगी।

    भारी वाहन शहर में रात एक से तीन के बीच आएंगे
    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी भारी वाहनों को शहर के बाहर रोका जाएगा। इन्हें रात को एक बजे से तीन बजे के बीच शहर के अंदर एंट्री दी जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई में लगे वाहनों को वाहन पास दिए जाएंगे। इसके लिए पुलिस लाइन के ट्रैफिक ऑफिस में व्यवस्था कर दी गई है।

    29 से सिटी बसें बंद
    शहर के अंदर हादसे रोकने और कांवड़ियों को सुरक्षित रखने के लिए सिटी बसों को 29 जुलाई से बंद किया जाएगा। इनकी जगह पर ई-रिक्शा और टेंपो को चलाया जाएगा। पांच अगस्त से शहर में भी वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी और कांवड़ियों के लिए रोड का एक हिस्सा पूरी तरह से खाली रखा जाएगा।

    Kawad Yatra 2026 meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न

    July 15, 2026

    अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे

    July 15, 2026

    पत्नी की हत्या करने वाले सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.