मेरठ, 15 जुलाई (प्र)। उफ, यह तो हद हो गई। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी सीएम ग्रिड योजना में सड़क निर्माण में भी गुणवत्ता को तार-तार किया जा रहा है। गढ़ रोड पर गांधी आश्रम चौराहे से लेकर तेजगढ़ी चौराहे तक करीब 47 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही सीएम ग्रिड की सड़क का फुटपाथ एक बारिश भी नहीं बर्दाश्त कर पाया। यह फुटपाथ जगह-जगह से धंस गया। सीसी टाइल्स उखड़ गई हैं। इसकी वजह है नगर निगम के अधिकारियों का सड़क निर्माण का निरीक्षण न करना। ठेकेदार अपनी मर्जी से निर्माण कर रहा है। फुटपाथ के धंस जाने ने नगर निगम की पोल खोल डाली।
दरअसल, महानगर को सुंदर लुक देने और सुगम यातायात के लिए के लिए मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ ने सीएम ग्रिड की सड़क निर्माण की योजना बनाई। इस योजना के तहत मेरठ में 12 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। नौ सड़कों का निर्माण चल रहा है। महानगर में सबसे पहले गढ़ रोड पर गांधी आश्रम से लेकर तेजगढ़ी चौराहा तक की सड़क पर सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण किया जा रहा है। करीब 47 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क के निर्माण का ठेका जीत कंस्ट्रक्शन कं. को दिया गया है। सितंबर 2024 में इस सड़क निर्माण का शिलान्यास राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने किया था। ठेकेदार न सिर्फ बेहद धीमी गति से निर्माण करा रहा है, बल्कि गुणवत्ता ध्यान नहीं दे रहा है।
इस रोड के व्यापारी और क्षेत्रवासी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर उंगली उठा चुके हैं। नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। ठेकेदार पर एक दो बार जुर्माना लगाकर अधिकारियों ने कार्रवाई की इतिश्री कर दी। इस रोड पर दोनों ओर कहीं दो मीटर तो कहीं छह मीटर चौड़ा फुटपाथ बनाया गया है, लेकिन इसके निर्माण में गुणवत्ता की कलई पिछले दिनों हुई बारिश ने खोल डाली। फुटपाथ जगह-जगह से धंस गया और गड्ढे हो गए। सीसी टाइल्स धंस गईं। ऐसे में फुटपाथ पर लोग चलने से डरने लगे हैं। उन्हें गिरने का डर सता रहा है। अभी सड़क का निर्माण कार्य पूरा भी नहीं हुआ और जगह-जगह फुटपाथ के धंसने ने इस सड़क की खूबसूरती पर बदनुमा दाग लगा दिया है।
Trending
- कान्हा उपवन में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ
- रितेश की याचिका पर न्यायमूर्ति संदीप जैन ने सुनवाई की
- वाजपेयी और अग्रवाल आदि विधि विधान से निकलवायें भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा, जनमानस सहयोग देने को है तैयार
- 20 साल बाद तसलीमा अपने दूसरे घर में करेंगी वापसी, एक अगस्त को कोलकाता के एक कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा
- हजारों निजी विद्यालयों के सामने अस्तित्व का संकट, शिक्षा जगत में हड़कम्प
- कैंट पोस्ट आफिस में खुले पासपोर्ट सेवा केंद्र नए काउंटर
- सुपरटेक मेरठ स्पोटर्स सिटी में 11वीं मंजिल पर रुक गई लिफ्ट, एक परिवार के पांच सदस्य फंसे
- ऑपरेशन प्रहार में गैंगस्टरों पर वार, 494 गिरफ्तार

