Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेडा ने सीलिंग कार्रवाई में दी राहत, शपथपत्र देकर खुल सकेंगे कोचिंग सेंटर; 2 महीने में पूरे करने होंगे सभी मानक
    • सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता ने जज पर कागज फेंके
    • ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन के डैम से तबाही की वार्निंग
    • गंगानगर में घटतौली पकड़ी, आठ कारोबारियों के चालान
    • अपने पुराने ट्रक-बस बदलिए, 10 साल तक टैक्स माफ
    • सीसीएसयू ने जारी की 22 जुलाई को प्रस्तावित 38 वें दीक्षांत समारोह की सूची, 181 मेधावियों को ही इस बार मेडल
    • जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, सरकार ने जारी किया आदेश
    • यूपी: पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, चार डिग्री तक गिरा पारा; मेरठ सहित इन शहरों में हुई सबसे ज्यादा बरसात
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन के डैम से तबाही की वार्निंग
    देश

    ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन के डैम से तबाही की वार्निंग

    adminBy adminJuly 11, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीजिंग/नई दिल्ली, 11 जुलाई (ता)। चीन तिब्बत में यारलुंग त्सांगपो नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रोपावर डैम का निर्माण कर रहा है, जिसका विरोध भारत कई दिनों से करता आ रहा है। अब इस प्रोजेक्ट के खिलाफ चीन के भीतर से भी आवाजें उठाने लगी है। यह प्रोजेक्ट भारत के अरुणाचल प्रदेश बार्डर से केवल 50 किलोमीटर दूर है। तिब्बत की त्सांगपो नदी भारत में ब्रह्मपुत्र नदी के नाम से जानी जाती है। शी जिनपिंग के साइंटिस्ट ने चेतावनी दी है कि इस डैम के बनने से भूकंप, लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ जाएगा। चीन की सरकारी स्वामित्व वाली चाइना जियोलॉजिकल सर्वे का रिसर्च वहां की पत्रिका सेडिमेंट्री जियोलॉजी एंड टेथियन जियोलॉजी में प्रकाशित किया गया था।
    इसमें कहा गया कि पाइझेन फॉल्ट की एक भूकंपीय दरार ठीक उसी जगह से गुजरती है, जहां इस हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट का निर्माण किया जा रहा है। शोधकर्ताओं ने कहा कि पाइझेन फॉल्ट बांधों, सडक़ों, पुलों और सुरंगों सहित आसपास के स्ट्रक्चर की स्थिरता पर बड़ा प्रभाव डालेगा। यहां जमीन के नीचे दरार की वजह से आस-पास की चट्टानें टूट चुकी हैं और बहुत कमजोर हो चुकी है। कमजोर चट्टान के कारण बांध का पिलर वजन संभाल नहीं सकता और उसकी मजबूती खतरे में पड़ सकती है। इस वजह से किसी भी बड़े प्रोजेक्ट के टूटने या ढहने का जोखिम बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
    चीनी वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि बांध के जलाशय के आसपास की जमीन की बनावट बहुत ढीली है और वहां की मिट्टी-पत्थर मजबूती से जुड़े नहीं हैं। इस वजह से वहां बड़े पैमाने पर पहाड़ खिसकने या भारी भू-स्खलन होने की आशंका बहुत बढ़ गई है।

    Desh New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi Warning of devastation from China's dam on the Brahmaputra River.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मेडा ने सीलिंग कार्रवाई में दी राहत, शपथपत्र देकर खुल सकेंगे कोचिंग सेंटर; 2 महीने में पूरे करने होंगे सभी मानक

    July 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता ने जज पर कागज फेंके

    July 11, 2026

    गंगानगर में घटतौली पकड़ी, आठ कारोबारियों के चालान

    July 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.