लखनऊ, 04 जुलाई (ता)। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने गत दिवस सभी विभागों को अपने-अपने भवनों की छतों पर शीघ्र सोलर संयंत्र लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी व अर्धसरकारी भवनों पर रूफटाप सोलर संयंत्र स्थापित कराए जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकारी भवनों की छतों का अधिकतम उपयोग कर सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाया जाए। इससे बिजली पर निर्भरता कम होगी और सरकारी व्यय में बचत होगी।
मुख्य सचिव ने अपने कार्यालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि सोलर संयंत्र लगाने से पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।सभी विभाग अपने-अपने भवनों का सर्वेक्षण कर पात्र भवनों पर शीघ्र इसे लगवाएं।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर ऊर्जा व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है। इस कार्य के लिए सभी विभागों द्वारा एक अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया जाए तथा स्थापना की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए।
किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा हो, उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के व्यापक उपयोग से न केवल सरकारी संस्थानों के बिजली बिल में कमी आएगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन घटाने और पर्यावरण संरक्षण के राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
Trending
- बारुईपुर में 11 साल की बच्ची से रेप-हत्या के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल का एनकाउंटर
- बीमा के 8 दिन बाद महिला की मौत, क्लेम का दावा निरस्त करने वाली कंपनी को देने होंगे ₹20.25 लाख
- देवबंद में सरकारी जमीन पर बनीं छह मस्जिद और मजार होंगे ध्वस्त
- एक से बढ़ेंगे सर्किल रेट, मानकीकृत सूची से आसान होगी गणना
- शराब के नशे में दूल्हे ने किया हंगामा, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार
- खादर क्षेत्र में 15 साल से बस सेवा ठप, लोग परेशान
- एमएसएमई देश की आर्थिक प्रगति का आधार : राजेश शर्मा
- 125 संपत्तियों में सेटबैक छोड़ा गया, 210 में चल रही तोड़फोड़; 14 जुलाई के पहले एक बार फिर ध्वस्तीकरण की योजना

