नई दिल्ली, 24 जून (ता)। भारत के दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा को गत दिवस पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भारत का चौथा सबसे बड़ा सिविलियन अवॉर्ड दिया। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित उन 65 लोगों में शामिल थे, जिन्हें दूसरे दूसरे चरण के पद्म पुरस्कार में सम्मानित किया गया। हॉकी स्टार सविता पुनिया को भी पद्मश्री मिला।
टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। हिटमैन के साथ 19 साल वाला संयोग हुआ है। दरअसल, रोहित शर्मा को न सिर्फ पद्मश्री सम्मान मिला, बल्कि मंगलवार को ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 साल पूरे किए। उन्होंने 23 जून, 2007 को इंटरनेशनल डेब्यू किया था। रोहित तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उनकी अगवाई में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 और आईसीसी चौंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती थी।
Trending
- मुख्यमंत्री जी ध्यान दीजिए
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा को दिया पद्मश्री अवॉर्ड
- FIFA World Cup 2026 : मेसी-रोनाल्डो की टीमें नॉकआउट चरण में आमने सामने होंगी
- ‘एलायंस’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज
- माता वैष्णों देवी दर्शनार्थियों की संख्या 50.70 लाख पहुंची
- दिल्ली से अमृतसर आ रहा एयर इंडिया का विमान पाकिस्तान पहुंचा, चेतावनी पर लिया यू टर्न
- लू का प्रकोप पूर्वी उत्तर प्रदेश में जारी
- शहर में होगा आचार्य सौरभ सागर का चातुर्मास

