मेरठ/रोहटा, 19 जून (प्र)। गत दिवस अरनावली गांव में पंचायत द्वारा 10 लाख रुपयों की लागत से निर्मित पार्क के लोकार्पण के अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि उन्होंने अपने पांच साल के कार्य काल में हर गांव में विकास का बजट देकर रिकॉर्ड द्य विकास कार्य कराए है। इतना विकास पूर्व की पचास सालों में भी नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत निधि से ग्राम प्रधान स्वाति सांगवान के द्वारा 10 लाख रूपयों की लागत से एक भव्य पार्क का निर्माण किया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ओर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा ने शिलापट का लोकार्पण किया। बिजेंद्र प्रमुख ने कहा कि गांवों में तालाबो पर ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर लिए है जिस कारण गांवों के मुख्य मार्गों पर जल भराव ओर सड़क किनारे पर कूड़ा कचरा के ढेर लगे हुए है। इस मौके पर एडीओ पंचायत विश्वेंद्र सिंह ओर ग्राम सचिव अंशु राठी को पार्क निर्माण का सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश चंद शर्मा ने की। संचालन पूर्व द्य मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने किया। इस मौके पर विजेंद्र प्रमुख, ब्लॉक प्रमुख प्रवीण दिलावरा, दीपक चिंदौड़ी, अशोक सांगवान, इन्द्रपाल सिंह, धर्मेंद्र, अतुल पूनिया, अशोक कल्याणपुर, द्य सुभाष कैथवाड़ी, दीपक मढ़ी, कपिल मीरपुर, कुलदीप हुडडा, अखिलेश, सुशील शर्मा, मनोज शर्मा पूर्व प्रधान, अरुण शेखपुरी, अनिल पेपला, अरुण शेखपुरी, लीलू त्यागी आदि मौजूद रहे।
Trending
- वाराणसी में गंगा और वरुणा किनारे बनेंगे एलिवेटेड रोड; 53 गांवों की जमीन रजिस्ट्री पर रोक
- पीएम मोदी यूरोपीय देशों के दौरे के आखिरी चरण में पेरिस पहुंचे लगे मोदी-मोदी के नारे
- पूर्व प्रधानमंत्री गुजराल के पुत्र से सात करोड़ की ठगी
- कॉलेजों को देनी होगी काउंसलर नियुक्ति की सूचना
- ‘लंबे समय से ममता बनर्जी की सुरक्षा में लगे कर्मचारी हटाए’
- यूपी बोर्ड में प्रवेश पांच अगस्त तक आवेदन
- पत्नी ने भी पति की मौत के 15 मिनट बाद तोड़ा दम
- कॉकरोच का मुखौटा पहनकर सीसीएसयू कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन, मांगें न मानी तो सत्याग्रह की चेतावनी

