नई दिल्ली, 12 जून (ता)। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में आज शुक्रवार सुबह पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार यह घटना गत रात को हुई। गोविंद पुरी पुलिस स्टेशन की एक टीम हादसे की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि घटना के बारे में पीसीआर कॉल रात 2ः24 बजे प्राप्त हुई।
स्थानीय पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और जल्द ही वहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। इसके बाद अग्निशमन सेवा कर्मी और आपातकालीन प्रतिक्रिया बल के लोगों ने धुएं से भरी इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया। चार दमकल गाडिय़ां और कैट्स एम्बुलेंस सेवा में लगाई गईं। एक समन्वित प्रयास के तहत, घने धुएं में फंसे आठ लोगों को बचाया गया और सफदरजंग अस्पताल तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक, इस घटना में 22 साल के एक युवक और दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोगों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच से पता चला है कि आग शायद ग्राउंड फ्लोर पर बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग तेज़ी से फैली और वहां खड़ी सात दो-पहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिनमें एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल था, जो चार्ज हो रहा था। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारण का पता विस्तृत जांच के बाद ही चलेगा।
Trending
- दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर मिलीं बड़ी खामियां
- अनाहत सिंह को प्रधानमंत्री ने दी बधाई
- आयकर विभाग ने क्रिप्टो परिसंपत्तियों की निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए
- कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
- गंगा में चिकन खाना अपराध नहीं : भुईयां
- राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को भारोत्तोलन में मिले सोना-चांदी
- कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीआईजी ने दिए निर्देश
- एलपीजी 10 व 5 किग्रा सिलेंडरों की एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू की

