नई दिल्ली, 06 जून (ता)। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का आज शनिवार को ऐलान हो गया है। मेन्स सेलेक्शन पैनल की भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के हेडक्वार्टर में बैठक हुई, जिसमें स्क्वॉड को अंतिम रूप दिया गया। क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति ने शनिवार को आयरलैंड, इंग्लैंड, एशियाई खेल और श्रीलंका के साथ होने वाली सीरीज के लिए टीम की घोषणा की।
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि सूर्यकुमार यादव को कप्तानी के पद से हटा दिया है। टीम में भी उनको जगह नहीं मिली है। एशियाई खेलों के लिए चुनी गई टीम का नेतृत्व भी श्रेयस करेंगे, जबकि इस टीम में विस्फोटक युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है। तिलक वर्मा को टी20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
एशियाई खेल 2026 के लिए भारत की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी आदि।
Trending
- दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर मिलीं बड़ी खामियां
- अनाहत सिंह को प्रधानमंत्री ने दी बधाई
- आयकर विभाग ने क्रिप्टो परिसंपत्तियों की निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए
- कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
- गंगा में चिकन खाना अपराध नहीं : भुईयां
- राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को भारोत्तोलन में मिले सोना-चांदी
- कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीआईजी ने दिए निर्देश
- एलपीजी 10 व 5 किग्रा सिलेंडरों की एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू की

