नई दिल्ली/मास्को, 06 जून (ता)। पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान सुखोई-57 (एसयू-57) को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रूस सुखोई-57 फिफ्थ-जेनरेशन स्टेल्थ फाइटर एयरक्राफ्ट प्रोग्राम पर भारत के साथ काम करने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि वह डिफेंस प्रोग्राम में सप्लाई और विकास दोनों में भारत का सहयोग करने के लिए तत्पर हैं, जिससे दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और गहरा होगा। व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया के अग्रणी समाचार एजेंसियों के प्रमुखों के साथ व्यापक बातचीत में यह बात कही है।
पुतिन ने भारत के साथ रूस के रक्षा और सैन्य संबंधों का उल्लेख किया और ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के संयुक्त विकास और संयुक्त उत्पादन का हवाला दिया। पुतिन ने यह भी संकेत दिया कि रूस ने भारत को पांचवीं पीढ़ी के सुखोई-57 लड़ाकू विमान के निर्माण पर संयुक्त रूप से काम करने का प्रस्ताव दिया है। भारत पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की एक खेप खरीदने की प्रक्रिया में है।
Trending
- दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर मिलीं बड़ी खामियां
- अनाहत सिंह को प्रधानमंत्री ने दी बधाई
- आयकर विभाग ने क्रिप्टो परिसंपत्तियों की निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए
- कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
- गंगा में चिकन खाना अपराध नहीं : भुईयां
- राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को भारोत्तोलन में मिले सोना-चांदी
- कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीआईजी ने दिए निर्देश
- एलपीजी 10 व 5 किग्रा सिलेंडरों की एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू की

