Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पत्नी ने गिफ्ट की थार, उसी में पति ने कर दी हत्या, फिर नहर में फेंकी लाश
    • अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत पर चला बुलडोजर
    • कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
    • दोषी अफसरों को भेजा जाए जेल, आवास विकास के 45 अफसरों को बचाने के लिए व्यापारियों के खिलाफ षडयंत्र का हिस्सा हो सकती है कार्रवाई, जनप्रतिनिधि दें ध्यान
    • आकस्मिक आपदाओं को रोकने हेतु पहाड़ों में हो रहे बदलावों पर ध्यान देना
    • धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी
    • मेरठ के कर्ण शर्मा बने यूपी टी- 20 लीग के सबसे महंगे क्रिकेटर, कानपुर सुपरस्टार ने 23 लाख रुपए में खरीदा
    • राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पुराने आई-कार्ड फिर हुए मान्य
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»गर्लफ्रेंड को आईफोन करना था गिफ्ट, नाबालिग चुराने लगे डिजाइनर नलों की महंगी टोटियां
    चुनाव

    गर्लफ्रेंड को आईफोन करना था गिफ्ट, नाबालिग चुराने लगे डिजाइनर नलों की महंगी टोटियां

    adminBy adminJune 5, 2026Updated:June 5, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नागपुर. चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अपनी प्रेमिका को महंगा आईफोन गिफ्ट करने के लिए दो नाबालिगों ने गोदाम से लग्जरी डिजाइनर नल चोरी कर लिए. नागपुर शहर की कलमना पुलिस की जांच टीम ने 12 घंटे के भीतर इस चोरी का पर्दाफाश कर दिया है और चोरी गए माल में से 6.5 लाख रुपये की संपत्ति बरामद कर ली है.

    छत की टिन उखाड़ गोदाम में हुए थे दाखिल
    जानकारी के अनुसार, लकड़गंज निवासी राहुल जयचंद बत्रा का चिखली कलमना के दालमिल रोड पर ‘राहुल सिरामिक्स प्रा. लिमिटेड’ नाम से टाइल्स, सेनेटरी और सीपी फिटिंग का गोदाम है. 27 से 28 मई 2026 के बीच अज्ञात चोरों ने गोदाम की छत के टिन उखाड़ी और अंदर दाखिल हो गए. चोरों ने वहां से कुल 11,39,710 रुपये के महंगे और लग्जरी सेनेटरी उत्पाद चोरी कर लिए. इस मामले में राहुल बत्रा की शिकायत पर कलमना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था.

    पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल
    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया. इस टीम ने तकनीकी और खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करते हुए जांच शुरू की. पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के इलाके के करीब 20 से 35 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला. स्थानीय मुखबिरों से संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई गई. पुख्ता गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और संदिग्धों को हिरासत में ले लिया.

    पुलिस ने इस मामले में एक मुख्य आरोपी के साथ दो नाबालिगों को हिरासत में लिया. जब इन नाबालिगों से कड़ी पूछताछ की गई, तो उन्होंने चोरी के पीछे की जो वजह बताई उसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए. दोनों ने कबूल किया कि वे अपनी गर्लफ्रेंड को एक महंगा आईफोन खरीदकर देना चाहते थे, जिसके लिए उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी. इसी चाहत में उन्होंने इस गोदाम को निशाना बनाया.

    girlfriend Girlfriend wanted to gift an iPhone tazza khabar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पत्नी ने गिफ्ट की थार, उसी में पति ने कर दी हत्या, फिर नहर में फेंकी लाश

    July 25, 2026

    अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

    July 25, 2026

    कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है

    July 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.