नई दिल्ली, 05 जून (ता)। आइजीआइ एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के यात्रियों ने तब हंगामा शुरू कर दिया, जब उन्हें पता चला कि वे तो नई दिल्ली पहुंच गए लेकिन उनका लगेज अभी तक दिल्ली नहीं पहुंचा है। यह घटना एक नहीं बल्कि दो फ्लाइट (एसजी 161 और एसजी981) से जुड़ी है, जो श्रीनगर से दिल्ली पहुंची थीं। विमान की लैंडिंग के बाद जब यात्री टर्मिनल में बेल्ट के नजदीक पहुंचे तो उन्हें लगा कि शायद तकनीकी दिक्कत के कारण विलंब हो रहा है, लेकिन काफी देर बाद भी जब बेल्ट पर उन्हें लगेज नजर नहीं आया तब उन्हें मामले का पता चला। इस घटना को लेकर यात्रियों ने एक्स पर एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें गुस्साए यात्रियों और स्पाइसजेट के ग्राउंड स्टाफ के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि निराश यात्री एयरलाइन अधिकारियों से जवाब मांग रहे हैं, जबकि स्टाफ के पास कोई संतोषजनक उत्तर नहीं है। लगेज में पलैट की चाबियां हैं, घर कैसे जाऊंगा रू एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों की परेशानियां बेहद गंभीर हैं। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उपलब्ध वीडियो में एक यात्री कहता नजर आ रहा है कि एयरलाइन की इस लापरवाही ने उन्हें बड़ी मुसीबत में डाल दिया है। यात्री ने बेबसी जताते हुए कहा कि मेरे पूरे सामान के साथ-साथ मेरे फ्लैट की चाबियां भी उसी बैग में हैं। अब आखिर मैं घर में दाखिल कैसे होऊंगा।
Trending
- जालंधर के श्रीदेवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट
- अब कीबोर्ड और माउस की नहीं होगी ट्रैकिंग, कर्मचारियों के विरोध के बाद झुकी मेटा
- कांग्रेस में लौट सकते हैं अमरेंदर सिंह: हुड्डा
- अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से विराट हटे, रोहित शर्मा पर भी सस्पेंस
- केएस भरत ने महज सात मैच खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
- गवर्नर’ रिलीज से पहले मनोज बाजपेयी पहुंचे भारत के पहले मैकडॉनल्ड्स
- वरिष्ठ ट्रेजरी अधिकारी वरूण खरे को किया गया सम्मानित, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के द्वारा आरकेबी फाउंडेशन व ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना के सहयोग से मनाया गया पर्यावरण दिवस, पीपल जामुन आदि के पौधे लगाये
- आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव

