नई दिल्ली, 04 जून (ता)। राजधानी दिल्ली में आज बृहस्पतिवार दोपहर को तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से मौसम बदल गया। इसके असर से दिल्ली एयरपोर्ट आ रही फ्लाइट्स में डाइवर्जन होने लगा है। अभी तक एक दर्जन फ्लाइटों को डाइवर्ट किया गया है। इन फ्लाइट्स को जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में लैंड करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी लखनऊ, चंडीगढ़ और जयपुर में बारिश नहीं हो रही है, इसलिए फ्लाइटें वहां डायवर्ट की जा रही हैं।
इस संबंध में डायल ने यात्रियों के लिए सलाह जारी की है। डायल ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि एयरपोर्ट रवाना होने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से फ्लाइट की टाइमिंग के बारे में जानकारी ले लें।
Trending
- यूपी के मेरठ कानपुर समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
- नहीं दिखाई दिया नौतपा और अलर्ट का असर, मौसम विभाग विस्तार से दिया करे जानकारी
- आओ मिलकर वृक्ष लगाएं धरती पर हरियाली लाएं
- मोदी जी कुर्सी स्थायी नहीं होती, आती-जाती रहती है : राहुल गांधी
- यूपी में 206 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
- दिल्ली में खराब मौसम के चलते एक दर्जन फ्लाइटें डायवर्ट
- देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार हुई लॉन्च
- Motorola का 6,500 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च

