Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी जी कुर्सी स्थायी नहीं होती, आती-जाती रहती है : राहुल गांधी
    • यूपी में 206 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
    • दिल्ली में खराब मौसम के चलते एक दर्जन फ्लाइटें डायवर्ट
    • देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार हुई लॉन्च
    • Motorola का 6,500 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च
    • Xiaomi का 6,500 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च
    • प्रज्ञानानंदा ने फिर कार्लसन को हराया
    • न्यूजीलैंड में भारत का सबसे बड़ा दौरा, 22 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक 12 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»इसी माह खत्म होगा सिवाया टोल प्लाजा का कार्यकाल
    न्यूज़

    इसी माह खत्म होगा सिवाया टोल प्लाजा का कार्यकाल

    adminBy adminJune 4, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 04 जून (प्र)। मोदीपुरम दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिवाया टोल प्लाजा के मौजूदा संचालन का कार्यकाल जून माह में समाप्त हो रहा है। ऐसे में निगाहें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। टोल संचालन को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है कि आखिर अगले चरण में टोल का संचालन किस कंपनी के हाथों में जाएगा और इसके लिए नई निविदा प्रक्रिया कब शुरू होगी। वर्तमान में टोल प्लाजा का संचालन कर रही कंपनी का कार्यकाल समाप्ति के करीब पहुंचने के साथ ही वाहन चालकों, स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के बीच कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।
    बड़ा सवाल ये है कि क्या मौजूदा कंपनी को ही पुनः संचालन का मौका मिलेगा या फिर एनएचएआई नई निविदा जारी कर किसी दूसरी कंपनी को जिम्मेदारी सौंपेगा। सूत्रों के मुताबिक, किसी भी टोल प्लाजा के संचालन की अवधि समाप्त होने से पहले एनएचएआई द्वारा नई निविदा प्रक्रिया शुरू की जाती है, ताकि राजस्व संग्रह और संचालन व्यवस्था में कोई बाधा न आए। हालांकि सिवाया टोल प्लाजा के संबंध में अभी तक आधिकारिक रूप से नई निविदा जारी होने की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में स्थानीय लोगों और नियमित यात्रियों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। सिवाया टोल प्लाजा पश्चिमी यूपी के महत्वपूर्ण टोल प्लाजाओं में शामिल है, जहां से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। टोल से होने वाला राजस्व भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि हर बार टेंडर प्रक्रिया के दौरान कई बड़ी कंपनियां रुचि दिखाती हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नई कंपनी चाहे जो भी हो, टोल संचालन में पारदर्शिता, बेहतर सुविधाएं और सुगम यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। कई वाहन चालकों ने फास्टैग लेन के बेहतर संचालन, जाम की समस्या के समाधान और यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग भी उठाई है। अब सभी की नजरें एनएचएआई के अगले कदम पर हैं।

    Information Meerut tazza khabar tazza khabar in hindi The tenure of the Sivaya Toll Plaza will end this month. Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मोदी जी कुर्सी स्थायी नहीं होती, आती-जाती रहती है : राहुल गांधी

    June 4, 2026

    यूपी में 206 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

    June 4, 2026

    दिल्ली में खराब मौसम के चलते एक दर्जन फ्लाइटें डायवर्ट

    June 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.