Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई भी शुल्क, सरकार ने कर दिया क्लियर
    • 70 की उम्र में भी प्रमोद कुमार साइकिल पर ला रहे कांवड़
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुभाष चंद्र त्यागी की विशेष अपील की खारिज
    • बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने की दौराला-हस्तिनापुर-बिजनौर रेल लाइन निर्माण की मांग
    • मूर्ति पूजा को बड़ा अपराध बताने वाले मुफ्ती पर मुकदमा दर्ज
    • आतंकवाद खत्म होने पर ही पाकिस्तान से संबंध : जयशंकर
    • कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की धूम, नहीं हुआ कसाना डीजे व न्यू अमर डीजे का मुकाबला
    • सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा माहौल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, छह महिलाएं समेत 12 गिरफ्तार, वाहन व नकली नोट बरामद
    देश

    मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, छह महिलाएं समेत 12 गिरफ्तार, वाहन व नकली नोट बरामद

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 4, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद 04 जून। ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का पदाफांश किया है। गिरोह के 12 सदस्यों को पकड़ा गया है। जिसमें छह महिलाएं भी शामिल है। इनमें एक दंपति भी है। गिरोह 11 दिन की नवजात बच्ची को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। आरोपियों के पास से तीन वाहन और करीब दो लाख 90 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं।

    पुलिस के अनुसार 26 मई 2026 को ट्रॉनिका सिटी थाने में एक महिला द्वारा अपनी नवजात बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया और तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र की मदद से गिरोह तक पहुंचा गया। जांच में सामने आया कि गिरोह आर्थिक तंगी और पारिवारिक परिस्थितियों का फायदा उठाकर महिलाओं को झांसे में लेता था। आरोपियों द्वारा उन्हें भरोसा दिलाया जाता था कि पैदा होने वाले बच्चों को अच्छे परिवारों में भेजा जाएगा और बदले में मोटी रकम दिलाई जाएगी। इसके बाद नवजातों को दूसरे राज्यों में बेचने की साजिश रची जाती थी।

    पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी नकली नोटों का इस्तेमाल कर बच्चों की खरीद-फरोख्त करते थे। जिन लोगों से बच्चा लिया जाता, उन्हें असली रकम का लालच देकर नकली नोट थमा दिए जाते थे। पुलिस को आशंका है कि गिरोह लंबे समय से इस घिनौने धंधे में सक्रिय था और कई राज्यों तक इसका नेटवर्क फैला हुआ है।

    पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले लोग शामिल हैं। इनके नाम सुनील कुमार, संजय, राजेंद्र सिंह, पवन कुमार, मनोज उर्फ मोनू, राबिया, विनीत कुमार, कृष्णा देवी, फरमीना, ज्योति, पूजा और कुमकुम है। इनमें राविया और विनीत कुमार पति पत्नी है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के पांच सदस्य फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस पूर्व में हुई संदिग्ध घटनाओं की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

    ghaziabad infant-trafficking-gang tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई भी शुल्क, सरकार ने कर दिया क्लियर

    August 8, 2026

    70 की उम्र में भी प्रमोद कुमार साइकिल पर ला रहे कांवड़

    August 8, 2026

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुभाष चंद्र त्यागी की विशेष अपील की खारिज

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.