Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बच्चे के आम तोड़ने पर आगबबूला हुए ठेकेदार ने उसके चाचा की अंगुलियां चबा डालीं, मासूम को थप्पड़ भी मारे
    • काजल चौधरी और चंद्री देवी जैसा सास-बहू में प्यार हो जाए तो देश में रामराज आते देर नहीं लगेगी
    • खान सर के कोचिंग के बाहर फायरिंग: कोचिंग डायरेक्टर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
    • केवाईसी कराने के लिए चक्कर कटवा रहे बैंक
    • शादीशुदा बेटियां परिवार का अभिन्न हिस्सा, अनुकंपा नियुक्ति की हकदारः सुप्रीम कोर्ट
    • यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल; CM योगी समेत सभी मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी
    • दिल्ली: मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौत 37 घायल, मरने वालों में ज्यादातर विदेशी
    • बीएस-1, 2 और 3 वाहन होंगे बंद, एनसीआर में शुरू होगा अभियान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बच्चे के आम तोड़ने पर आगबबूला हुए ठेकेदार ने उसके चाचा की अंगुलियां चबा डालीं, मासूम को थप्पड़ भी मारे
    देश

    बच्चे के आम तोड़ने पर आगबबूला हुए ठेकेदार ने उसके चाचा की अंगुलियां चबा डालीं, मासूम को थप्पड़ भी मारे

    adminBy adminJune 3, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक घायल हो गया। आरोप है कि बाग के ठेकेदार ने पहले एक मासूम बच्चे को कई थप्पड़ मारे और विरोध करने पर उसके चाचा की अंगुलियों को दांत से काटकर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई के बजाय समझौता कराने का आरोप लगाया है। वहीं गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

    सलाहपुर निवासी 19 वर्षीय वसीम पुत्र यामीन सोमवार को अपने बड़े भाई मोमीन के साथ गांव निवासी परविंद्र के खेत में खाद डाल रहा था। इसी दौरान मोमीन का आठ वर्षीय बेटा शायान पास में खेल रहा था। आरोप है कि शायान ने बाग से आम तोड़ लिया। जिस पर वहां मौजूद बाग का ठेकेदार भड़क गया और उसने बच्चे को कई थप्पड़ जड़ दिए।

    बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वसीम मौके पर पहुंचा और इसका विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान ठेकेदार ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करते हुए वसीम के दाहिने हाथ की तीन अंगुलियों को दांत से काट लिया। हमले में उसकी तर्जनी अंगुली गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि मध्यमा और अनामिका उंगली में भी चोट आई।

    घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल वसीम लहूलुहान हालत में थाने लेकर गए। पीड़ित पक्ष ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण भी कराया।

    वसीम के बड़े भाई मोमीन का आरोप है कि पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई करने के बजाय पूठ पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।

    वहीं, मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है, क्योंकि तहरीर थानाध्यक्ष को देने का दावा किया गया है।थानाध्यक्ष पूजा पंवार ने बताया कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। वसीम द्वारा मुझे कोई तहरीर नहीं दी गई है।

    Enraged by the child's plucking of mangoes meerut news tazza khabar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    काजल चौधरी और चंद्री देवी जैसा सास-बहू में प्यार हो जाए तो देश में रामराज आते देर नहीं लगेगी

    June 3, 2026

    खान सर के कोचिंग के बाहर फायरिंग: कोचिंग डायरेक्टर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    केवाईसी कराने के लिए चक्कर कटवा रहे बैंक

    June 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.