Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बीएस-1, 2 और 3 वाहन होंगे बंद, एनसीआर में शुरू होगा अभियान
    • यूपी-बिहार के पुलिस अफसरों को ठगने वाला 10वीं फेल युवक गिरफ्तार
    • न्यू टाउनशिप के लिए जमीन देने से किसानों का इनकार, अधिग्रहण की तैयारी में मेडा
    • नगर निगम को हस्तांरित हुए मेडा के 13 एसटीपी
    • सीबीएसई के नए चेयरमैन बने लोखंडे प्रशांत सीताराम और सचिव वरुण भारद्वाज
    • सूरत में भिड़ीं दो बसें, एक के परखच्चे उड़े, दूसरी में लगी आग; 7 की मौत
    • मेरठ : दुकान और 10 साल से बंद मकान में लगी आग, मची अफरातफरी
    • शिक्षा दे रहे विश्वविद्यालय समाज व परिवार के प्रोत्साहन से हर क्षेत्र दिव्यांग सफलता और सपनों की उड़ान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सीबीएसई के नए चेयरमैन बने लोखंडे प्रशांत सीताराम और सचिव वरुण भारद्वाज
    देश

    सीबीएसई के नए चेयरमैन बने लोखंडे प्रशांत सीताराम और सचिव वरुण भारद्वाज

    adminBy adminJune 3, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 03 जून। केंद्र सरकार ने मंगलवार रात केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में बड़ा फेरबदल करते हुए लोखंडे प्रशांत सीताराम को नया चेयरमैन नियुक्त किया है. साथ ही वरुण भारद्वाज को सीबीएसई नया सचिव नियुक्त किया है. इन दोनों अधिकारियों को ऐसे में समय पर ये जिम्मेदारी सौंपी गई जब सीबीएसई की व्यवस्था सवालों को घेरे में है. ऐसे में दोनों अधिकारियों के सामने इस व्यवस्था को सुधारने की बड़ी चुनौती है.

    दरअसल, सीबीएसई के नये चेयरमैन लोखंडे प्रशांत सीताराम के एक वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर हैं. उनकी गिनती देश के बड़े प्रशासनिक अफसरों में होती है. लोखंडे प्रशांत सीताराम AGMUT कैडर 2001 बैच के आफिसर हैं. वह वर्तमान में गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें शिक्षा प्रशासन और नीति निर्माण के क्षेत्र का लंबा अनुभव है.

    लोखंडे प्रशांत सीताराम ने पुणे विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.E. और NITIE, मुंबई से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. वर्तमान में, वे नई दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं. इस पद को उन्होंने 1 अप्रैल, 2026 से संभाला है. उनके पिछले कार्यभारों में संयुक्त सचिव, निदेशक, उप सचिव, निजी सचिव, काउंसलर, उपायुक्त और सचिव की भूमिकाएं शामिल हैं. उन्हें ‘मेधावी सेवा’ के लिए दो बार ‘राज्य पुरस्कार (स्वर्ण)’ से सम्मानित किया गया है. वे अंग्रेजी, हिंदी और मराठी भाषाओं में निपुण हैं. अब वे सीबीएसई के नए अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे.

    वरुण भारद्वाज (IIS अधिकारी, 2008 बैच) को सीबीएसई का नया सचिव नियुक्त किया गया है. वह वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं. वरुण भारद्वाज 19 सितंबर, 2027 तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अपना कार्यकाल पूरा होने तक सीबीएसई सचिव का कार्यभार संभालेंगे. वरुण भारद्वाज इससे पहले पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के रजिस्ट्रार के रूप में भी कार्य कर चुके हैं. इसके अलावा, उन्होंने चुनाव आयोग में जागरूकता पर्यवेक्षक के रूप में भी एक महत्वपूर्ण पद संभाला है.

    Cbse Board cbse-new-chairman-lokhande-prashant-sitaram tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बीएस-1, 2 और 3 वाहन होंगे बंद, एनसीआर में शुरू होगा अभियान

    June 3, 2026

    यूपी-बिहार के पुलिस अफसरों को ठगने वाला 10वीं फेल युवक गिरफ्तार

    June 3, 2026

    न्यू टाउनशिप के लिए जमीन देने से किसानों का इनकार, अधिग्रहण की तैयारी में मेडा

    June 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.