अमृतसर, 02 जून (ता)। अमृतसर में 12वीं की एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने से पहले छात्रा ने अस्पताल में एक वीडियो भी बनाया था। जिसमें उसने कहा, कि उसे स्कूल फीस के लिए बहुत मेंटल टॉर्चर किया गया। इसके लिए प्रिंसीपल उसे अलग कमरे में भी लेकर गई थी। इससे वह परेशान थी, इसलिए उसने यह कदम उठाया है। मृतका की पहचान 17 वर्षीय अमजोत कौर के रूप में हुई है, जो अमृतसर में 88 फीट रोड क्षेत्र की रहने वाली थी। वह अपनी मासी सरबजीत कौर के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। फिलहाल पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। छात्रा ने मरने से पहले बनाए गए वीडियो में स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाए।
उसने कहा कि 11 मई को मुझे स्कूल बुलाया गया था, जहां मुझे काफी मेनटली टॉर्चर किया गया। उसे क्लास के ग्रुप से भी हटा दिया गया था। उसके अलग कमरे ले जाकर बात की गई। वीडियो में उसने कहा, कि उसकी मौजूदा हालत के लिए स्कूल प्रबंधन जिम्मेदार है और वह जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रही है। उसने मामले में न्याय की मांग करते हुए कहा कि उसे इंसाफ मिलना चाहिए। परिजन के अनुसार अमजोत की स्कूल फीस के करीब 20 हजार रुपए बकाया थे। उनका आरोप है कि फीस जमा करवाने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
मृतका की मासी ने आरोप लगाया, कि प्रिंसीपल और क्लास टीचर फीस को लेकर बार-बार अमजोत पर दबाव डाल रही थीं। उन्होंने कहा कि स्कूल की करीब 20 हजार रुपए की फीस बकाया थी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से अनुरोध किया था, कि वह यह राशि किस्तों में जमा करवा देगी। उन्होंने कहा कि स्कूल से घर लौटने के बाद बच्ची ने जहर खा लिया। बच्ची ने खुद उन्हें कहा था कि वह स्कूल के शिक्षकों से परेशान होकर यह कदम उठा रही है। छात्रा की गत दिवस मौत हो गई थी।
Trending
- दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर मिलीं बड़ी खामियां
- अनाहत सिंह को प्रधानमंत्री ने दी बधाई
- आयकर विभाग ने क्रिप्टो परिसंपत्तियों की निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए
- कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
- गंगा में चिकन खाना अपराध नहीं : भुईयां
- राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को भारोत्तोलन में मिले सोना-चांदी
- कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीआईजी ने दिए निर्देश
- एलपीजी 10 व 5 किग्रा सिलेंडरों की एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू की

