Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैंपियन आरसीबी को 20 करोड़, उपविजेता टीम गुजरात को मिले 12.50 करोड़
    • आरसीबी की जीत के बाद विराट-अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
    • अब वीडियो एडिटिंग के लिए नहीं पड़ेगी एडिटर की जरूरत, Gemini करेगा पूरा काम
    • अरुणाभ कुमार और करण जौहर का IIFA कॉन्क्लेव में छाया खास मोमेंट!
    • प्रशांत नील ने ड्रैगन स्टार NTR के स्क्रिप्ट सेंस की की जमकर तारीफ
    • हरियाणा में तीन जून तक बारिश के आसार
    • प्रिंसीपल ने किया स्कूल में फीस के लिए छात्रा को टॉर्चर
    • चार जून से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, सात जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»संपत्ति विवाद गहराया केएन मोदी विवि के चेयरपर्सन डीके मोदी व बेटे कपिल के बीच
    न्यूज़

    संपत्ति विवाद गहराया केएन मोदी विवि के चेयरपर्सन डीके मोदी व बेटे कपिल के बीच

    adminBy adminJune 2, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मोदीनगर, 02 जून (ता)। डॉ. केएन मोदी विविद्यालय के चेयरपर्सन डा. डीके मोदी व उनके बेटे कपिल मोदी के बीच सम्पत्ति बेचे जाने को लेकर गहराया विवाद अब हाईकोर्ट पहुंच गया हैं। जहां प्रकरण में घंटो चली सुनवाई के बाद डा. डीके मोदी समूह के ट्रस्ट, फर्म, कपंनी की आवासीय,व्यवसायिक भूमि बेचे जाने के बेटे की ओर से लगे आरोपो पर पर न्यायालय ने जवाब तलब किया है । पिता व पुत्र का विवाद गहराने पर डीके मोदी समूह के प्रबंधकों के बीच खलबली मच गयी हैं। दरअसल डॉ. आईएएस मोदी के बेटे कपिल मोदी ने दादालाई सम्पत्ति बेचे जाने को लेकर अपने पिता के खिलाफ ही मोर्चा खोल रखा हैं। उन्होंने दादालाई सम्पत्ति पर अपना एक तिहाई हिस्से पर हक जताते हुए पहले जिला प्रशासन के समक्ष जांच की मांग रखी थी। उन्होंने पिता डा. डीके मोदी पर ट्रस्ट, कंपनियों सहित सोसाईटी की लीज की अवैध तरीके से बेचे जाने के आरोप लगाया था। तत्कालीन डीएम राकेश कुमार सिंह ने टीम गठित कर जांच बैठाई। जांच का मामला फाइलों में अटका रहा। डा. केएन मोदी विश्वविधालय के चेयरपर्सन डा. डीके मोदी पर बेटे कपिल मोदी की ओर से गंभीर आरोप लगाये गये। जिसमें मोदी स्पिनिंग मिल्स, केएन मोदी फाउंडेशन व ट्रस्ट तथ अन्य कंपनी की लीज की भूमि पर बने आवासीय, कमिर्शियल सम्पत्तियों को गलत तरीके से बेचना, खेल के मैदान की भूमि का गलत प्रयोग कर व्यवसायिक काम्पलैक्स बना देने सहित कई विवादित जमीनों को बेचे जाने के आरोपो से जुडा मामला हाईकोर्ट दिल्ली पहुंचा। जहां उन्होंने दादालाई सम्पत्ति बेचे जाने पर एक तिहाई हिस्सा मांगा। गत 12 मई को बेटे व पिता के इस विवाद पर घंटो तक सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने शिकायतकर्ता बेटे कपिल मोदी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए 13 पेज के आरोपित पिता डा. डीके मोदी से जवाब तलब किया हैं। उन्हें कोर्ट से जारी नोटिस के तहत आगामी 24 सितंबर 2026 तक जवाब देना हैं। कोर्ट से जारी आदेश के बाद से डीके मोदी महकमे में खलबली मच गयी हैं।

    modinagar Property Dispute Deepens Between KN Modi University Chairperson DK Modi and His Son tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    चैंपियन आरसीबी को 20 करोड़, उपविजेता टीम गुजरात को मिले 12.50 करोड़

    June 2, 2026

    आरसीबी की जीत के बाद विराट-अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

    June 2, 2026

    अब वीडियो एडिटिंग के लिए नहीं पड़ेगी एडिटर की जरूरत, Gemini करेगा पूरा काम

    June 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.