मेरठ, 01 जून (प्र)। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर गत दिवस चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर समाज उत्थान समिति एवं अखिल भारतीय पाल महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकमाता के आदर्शों, सुशासन, धर्म एवं समाज सेवा के प्रति उनके योगदान को याद किया।
मुख्य अतिथि प्रदेश के राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति, सेवा और सुशासन की प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पाल समाज से किए गए वादे के अनुरूप नूर नगर लिसाड़ी चौराहे का नामकरण लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर किया गया है। इसका लोकार्पण 30 मई को हुआ। परतापुर में बन रहे सरकारी छात्रावास का नामकरण भी लोकमाता के नाम पर करने का आश्वासन दिया। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि नगर निगम अभिलेखों में नूर नगर- लिसाड़ी रोड चौराहे का नाम लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर दर्ज कराया गया है। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि लोकमाता ने मेरठ के बिल्लेश्वर मंदिर के जीर्णाेद्धार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुख्य वक्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने विचार रखे। संयोजक सहेंद्री पाल ने शिक्षा पर जोर दिया। अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव कृपाल सिंह पाल ने की। संचालन रूपेश कुमार पाल ने किया। उधर, सपा कार्यालय में भी जयंती मनाई। जिला महासचिव योगेंद्र जाटव सोल्दा, उपाध्यक्ष संदीप यादव, अजय अधाना आदि रहे।
शोभायात्रा में देवी अहिल्या बाई के लगे जयकारे
देवी अहिल्या बाई की जयंती पर शाप्रिक्स माल से गगोल रोड स्थित हनुमान मंदिर तक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। बैंड बाजे और डीजे के साथ निकली यात्रा में लोग महारानी अहिल्या बाई के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। बड़ी संख्या में पीले रंग का ध्वज लहराते हुए लोग यात्रा में शामिल हुए। ट्रैक्टर ट्राली पर सवार महिलाएं और बच्चे भी थे। यात्रा में महारानी अहिल्या बाई और शिव पार्वती की झांकी आकर्षण का विशेष केंद्र रही। यात्रा रिठानी, परतापुर पुल, गगोल रोड होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची। आयोजक मोनू पाल रिठानी, संयोजक रमेश पाल, नवीन पाल, कृष्ण पाल, धर्मपाल ततीना, विशाल आदि मौजूद रहे।
Trending
- 11 रुपये महंगा हुआ 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर, कमर्शियल पर बढ़े 53 रुपये
- नौ किलो का ओवेरियन ट्यूमर युवती के पेट से निकाला
- जैकलीन व सुकेश सहित 17 के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश
- जीवनयापन के लिए स्वेच्छा से देहव्यापार अपराध नहीं: सुप्रीम कोर्ट
- बंगाल में शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार, 13 विधायक बने कैबिनेट मंत्री, 19 राज्य मंत्री और 3 को स्वतंत्र प्रभार
- भाजपा बेईमानी से चुनाव जीतती है : अखिलेश यादव
- 10 साल में पूरी करनी होगी एमबीबीएस की पढ़ाई
- यूपी के 63 जिलों में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी

