लखनऊ 27 मई। नोएडा, गाजियाबाद सहित प्रदेश भर में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 28 मई से आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है।
बारिश से तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इस दौरान 29 मई से गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना है। साथ ही विभाग ने गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा सहित प्रदेश के कई जिलों में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।
आज इन जिलों में हो सकती है बारिश: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया में रेन अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में आ सकती है आंधी?
बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आस पास के क्षेत्र।
इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं एवं आस पास के क्षेत्र में 28 से 29 मई की बीच ओलावृष्टि की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि 28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों को प्रभावित करेगा. इसके चलते पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में बारिश के साथ-साथ ओले गिरने और आंधी चलने की भी संभावना है. आंधी, तूफान बारिश और ओले गिरने से उत्तर प्रदेश वासियों को भीषण गर्मी से हल्की राहत मिलेगी. वहींं बारिश का सिलसिला 28 से 30 मई तक जारी रहेगा.

