बाराबंकी, 23 मई (ता)। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में आज शनिवार सुबह सड़क किनारे मच्छरदानी लगाकर सो रहे एक परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में पिता, दो बेटे और एक बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम झांसा निवासी नीरज चौहान (36) अपनी पत्नी आरती (34), पुत्र अनुराग (12), आशू (8) तथा पुत्री आंशिक (10) के साथ भीषण गर्मी के कारण सड़क किनारे जमीन पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब तीन बजे महमूदाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने अनियंत्रित होकर पूरे परिवार को रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि नीरज चौहान और बड़े पुत्र अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल आरती, आशिका और आशू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में मासूम अंशिका व आशू ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है। मां आरती अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। वहीं चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- कैंट बोर्ड के लेखाकार राजेश जॉन निलंबित
- सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल” यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल
- Delhi Protest: छात्रों पर Police Action पर बिफरे Rahul Gandhi, Amit Shah को पत्र लिखकर पूछा- आदेश किसने दिया?
- कारगिल वीरों के नमन से लेकर साइंस में युवाओं के डंके तक… पढ़िए PM मोदी के ‘मन की बात’ की 5 बड़ी बातें
- ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसायटी में टैंक की जहरीली गैस से दम घुटने से दो लोगों की मौत
- उच्च शिक्षा के शिक्षकों-कर्मियों को सीएम योगी का तोहफा, मिलेगा डेढ़ करोड़ का दुर्घटना बीमा कवर
- पत्नी ने गिफ्ट की थार, उसी में पति ने कर दी हत्या, फिर नहर में फेंकी लाश
- अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

