लखनऊ, 22 मई (ता)। यूपी के विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्य कर दिया गया है। विद्यार्थियों के बीच समानता अनुशासन बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर 24 घंटे में ही उच्च शिक्षा विभाग ने इसे लागू करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय का कहना है कि विश्वविद्यालय, कॉलेजों में अब ड्रेस कोड अनिवार्य होगा। प्रत्येक संस्थान की एक यूनिफॉर्म होगी और उसे सभी छात्र समान रूप से पहनेंगे। छात्रों के बीच ऊंच-नीच का भेदभाव उत्पन्न न हो, इसके लिए ड्रेस कोड अनिवार्य किया जाना जरूरी था। उच्च शिक्षण संस्थानों में गुणवत्तापरक शिक्षा देने के साथ-साथ सकारात्मक, अनुशासित, संस्कारित माहौल तैयार किया जाना आवश्यक है। ड्रेस कोड केवल अनुशासन का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता व समान अवसर की भावना को मजबूत करने का माध्यम भी बनेगा। जुलाई से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र 2026-27 से इसे सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। सभी विश्वविद्यालय व कॉलेजों को इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
Trending
- मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
- ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
- रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
- प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
- मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
- मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
- 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण

