Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत ने 2028-29 UNSC अस्थायी सदस्यता के लिए दावेदारी की पेश, जयशंकर ने दिया शांति का मंत्र
    • US-ईरान युद्ध : मार्च 2026 से अब तक खाड़ी इलाके में 13 भारतीयों की मौत, 3 लापता
    • ‘तुम्बाड 2’ में आलिया भट्ट के आने से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई
    • महंगाई व आम जनता के दर्द पर कब बोलेंगे पीएम मोदी : जयराम रमेश
    • बिना मुकदमे हिरासत में रखने संबंधी बंगाल में बने कानून इमरजेंसी की याद दिलाता है
    • 24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव भाजपा के 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
    • उमर अब्दुल्ला को भाजपा ने भेजा मानहानि का नोटिस
    • राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»राजगढ़ पचोर में पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, टैंकर समेत 15 बाइक जलकर खाक, 4 कर्मचारियों सहित 13 झुलसे
    देश

    राजगढ़ पचोर में पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, टैंकर समेत 15 बाइक जलकर खाक, 4 कर्मचारियों सहित 13 झुलसे

    adminBy adminMay 12, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजगढ़ 12 मई। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर शहर में मंगलवार को एक पेट्रोल पंप पर अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पेट्रोल टैंकर और पेट्रोल पंप का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। हादसे में करीब 15 मोटरसाइकिलें जल गईं, जबकि चार कर्मचारियों समेत करीब13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक कर्मचारी की हालत गंभीर होने पर उसे राजगढ़ रेफर किया गया है।

    जानकारी के मुताबिक शहर के बीच स्थित चुन्नालाल-मुन्नालाल पेट्रोल पंप पर 20 हजार लीटर फ्यूल लेकर एक टैंकर पहुंचा था। देर रात टैंकर से ईंधन खाली किया जा रहा था। इसी दौरान कई लोग अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवा रहे थे। तभी अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटों ने पूरे पंप परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

    आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को अपनी बाइक तक हटाने का मौका नहीं मिला। कुछ ही पलों में टैंकर, बाइकें और पंप धधकने लगे। हालात ऐसे बन गए कि लोग वाहन छोड़कर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पूरा पेट्रोल पंप कुछ ही देर में आग के विशाल गोले में बदल गया था।

    हादसे में घायल हुए 13 लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुरानी पचोर निवासी बलराम गुर्जर गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल राजगढ़ रेफर किया गया। कुछ अन्य घायलों को शाजापुर भेजा गया है। देर रात तक अस्पताल में घायलों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

    घटना की सूचना मिलते ही पचोर समेत आसपास क्षेत्रों की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक पेट्रोल टैंकर, पेट्रोल पंप का हिस्सा और कई वाहन जल चुके थे।

    घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या बाइक से निकली चिंगारी मानी जा रही है।

    madhya-pradesh petrol-pump-fire rajgarh tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    भारत ने 2028-29 UNSC अस्थायी सदस्यता के लिए दावेदारी की पेश, जयशंकर ने दिया शांति का मंत्र

    July 14, 2026

    US-ईरान युद्ध : मार्च 2026 से अब तक खाड़ी इलाके में 13 भारतीयों की मौत, 3 लापता

    July 14, 2026

    ‘तुम्बाड 2’ में आलिया भट्ट के आने से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई

    July 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.