Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»सात चोरी की स्कूटी सहित स्क्रैप यार्ड लाइसेंस धारक सहित 8 गिरफ्तार
    न्यूज़

    सात चोरी की स्कूटी सहित स्क्रैप यार्ड लाइसेंस धारक सहित 8 गिरफ्तार

    adminBy adminFebruary 12, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद, 12 फरवरी। पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना मधुबन बापूधाम और सिहानी गेट की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात चोरी की स्कूटी और एक नंबर प्लेट बरामद की है।
    एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि गत दिवस वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, मोहिनुद्दीनपुर मैनापुर इंडस्ट्रियल एरिया, दुहाई स्थित 07 स्टार ऑटो स्क्रैपिंग इंडिया प्रा.लि. में चोरी की स्कूटियों का अवैध कटान किया जा रहा था। इस जानकारी पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापा मारा।
    छापेमारी के दौरान स्क्रैप सेंटर से तीन चोरी की स्कूटी और एक चोरी की नंबर प्लेट मिली। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर 16 मंजिला बिल्डिंग के पास से चार अन्य चोरी की स्कूटियां भी बरामद की गईं। इस प्रकार कुल सात चोरी की स्कूटी और एक नंबर प्लेट जब्त की गई। यार्ड से तीन स्कूटर और दूसरी जगहों से चार स्कूटर बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, वाहन चोर यार्ड में चार हजार रुपये में दोपहिया वाहन बेचते थे।
    डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के मुताबिक, पुलिस ने स्क्रैप यार्ड मालिक मेरठ के किशोरी गांव निवासी नवाब मलिक, अमन कॉलोनी निवासी रियाजुद्दीन, बम्हेटा निवासी नरेश कुमार, रजापुर निवासी सुनील, नदीम, कृष्णा, सगीर और नाहल निवासी फजलू को गिरफ्तार किया है।
    जांच में पता चला कि वाहन चोर सुनील और नरेश शहर में अलग-अलग जगहों से दोपहिया वाहन चुराते थे। इसके बाद दूसरे वाहन चोर इन वाहनों को कुछ दिनों के लिए छिपा देते थे। मौका मिलने पर उन्हें मोरटा स्थित सेवन स्टार कबाड़ केंद्र पर चार से पांच हजार रुपये में बेच देते थे।
    इसके बाद गाड़ियों को स्क्रैप सेंटर में खोल दिया गया। पुलिस इस बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है कि पहले स्क्रैप सेंटर में और कितनी गाड़ियों को फेंका गया है। पुलिस ने स्क्रैप सेंटर को ज़ब्त कर लिया है और सेंटर का लाइसेंस रद्द करने के लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को लिखा है।

    ghaziabad raid Success tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.