Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»67 आईएएस को मिली पदोन्नति आज से प्रभावी
    देश

    67 आईएएस को मिली पदोन्नति आज से प्रभावी

    adminBy adminJanuary 1, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 01 जनवरी। प्रदेश के 67 आईएएस अधिकारियों को मिली पदोन्नति नए वर्ष के पहले दिन गुरुवार से प्रभावी मानी जाएगी। चार आइएएस अधिकारी वर्ष 2001 बैच के शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव प्रमुख सचिव बन जाएंगे। वर्ष 2010 बैच के 19 आइएएस अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव के पद पर पदोन्नति मिल जाएगी। जल्द ही इन अधिकारियों को नई तैनाती दी जाएगी।

    वर्ष 2010 बैच के आइएएस अखंड प्रताप सिंह, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, शंभु कुमार, योगेश कुमार, नितीश कुमार, भवानी सिंह खंगारौत, संदीप कौर, दुर्गाशक्ति नागपाल, रवींद्र कुमार और ओम प्रकाश आर्य को सचिव के पद पर पदोन्नति मिल जाएगी। के. बालाजी, आशुतोष निरंजन व सुजीत कुमार को सचिव के पद पर प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इसी बैच के नगेंद्र प्रताप, दिव्य प्रकाश गिरी, कृष्ण कुमार व सुधा वर्मा को भी सचिव के पद पर पदोन्नति मिल जाएगी। शेष अधिकारियों को उच्च वेतनमान में पदोन्नति मिलेगी।

    सचिवालय के आठ संयुक्त सचिव बने विशेष सचिव
    साल 2025 के आखिरी दिन बुधवार को सचिवालय प्रशासन ने दर्जनों अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इसके तहत आठ संयुक्त सचिव को विशेष सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। संयुक्त सचिव देवी शंकर शुक्ला, लाल बहादुर यादव, डॉ. ध्रुवपाल, अवधेश कुमार खरे, प्रेम कुमार पांडेय, कुंवर मकरंद सिंह, आनंद प्रकाश सिंह व नीरजा सक्सेना को उनके वर्तमान तैनाती के विभाग में ही विशेष सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। सचिवालय प्रशासन के संयुक्त सचिव विजय कुमार मिश्र के अनुसार इसी क्रम में समीक्षा अधिकारी मो. वकील व नीलम बाजपेई को अनुभाग अधिकारी, उप सचिव विश्वजीत सिंह, अजित प्रताप सिंह व उदयवीर सिंह राठौर को संयुक्त सचिव पद पर पदोन्नति दी गई है।

    आठ आईएफएस अधिकारियों को दी पदोन्नति
    प्रदेश सरकार ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के आठ अधिकारियों को पदोन्नत कर दिया है। वन संरक्षक रमेश चंद्र को मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। ये सभी पदोन्नतियां एक जनवरी से प्रभावी मानी जाएंगी। संजय कुमार विश्वाल और सूरज को वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड में तैनात दिव्या, ईशा तिवारी, दीक्षा भंडारी, मनीष सिंह और सुन्दरेशा को सलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति दी गई है।

    ias officers promotion lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.