Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एटीएम कार्ड बदलकर करोड़ों की ठगी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, अलग-अलग बैंकों के 153 कार्ड बरामद
    • बागपत में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधानपति की गोली मारकर हत्या
    • संघर्ष करते रहो मुकाम जरुर मिलेगा, 324 वर्ष पूर्व छपा था पहला दैनिक अखबार, ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना ने प्रिंट मीडिया के स्थापना दिवस पर सभी को दी बधाई
    • मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी आंखें बंद किए बैठे हैं हुक्मरान! दुर्घटनाओं का कारण बन रहे गडढे आखिर कौन सही कराएगा, पीड़ितों का कहना है कि डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी अगर ध्यान दें तो इस समस्या का हो सकता है समाधान
    • ‘राणाबाली’ फिल्म की कहानी ब्रिटिश राज के दौर के दर्दनाक अकाल से जुड़ी हुई है
    • रिचार्ज खत्म होने पर इनकमिंग कॉल बंद करने का मुद्दा राज्यसभा में उठा
    • यूपी में 4 दिन बाद गरज-चमक के साथ बाऱिश की संभावना
    • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं : हाई कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सुल्तानपुर में जोरदार धमाके के साथ 3 मकान ध्वस्त, 12 गंभीर घायल
    देश

    सुल्तानपुर में जोरदार धमाके के साथ 3 मकान ध्वस्त, 12 गंभीर घायल

    adminBy adminOctober 15, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुलतानपुर 15 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बुधवार सुबह जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के गंगेव मियागंज में एक जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में तीन मकान बुरी तरह टूट-फूट गए और मलबे में दबने से कुल 12 लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायल लोगों को सुरक्षित निकाला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह धमाका अवैध पटाखों के भंडारण से हुआ है। विस्फोट स्थल से बारूद की गंध आ रही थी और वहां से सुतली गोले भी मिले हैं।

    बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घायल लोगों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। धमाके का केंद्र बिंदु मियागंज बाजार में बगियागांव चौराहा के पास नजीर के घर को बताया जा रहा है। घटना के वक्त करीब 4:40 बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि नजीर के घर की छत उड़ गई और बार-बार छोटे-छोटे धमाके भी होते रहे।

    नजीर के परिवार में उनके पिता नजीर (65), मां जमातुल निशा (62), बेटे नूर मोहम्मद (25), सुहैल (17), सदा (12), खुशी (15), सहाना (20) और पड़ोसी अब्दुल हमीद के बच्चे फैजान (8) और कैफ (22) घायल हुए हैं। धमाके से अब्दुल हमीद के मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। जानकारी मिली है कि नजीर पहले शादी-ब्याह के लिए आतिशबाजी बनाते थे, लेकिन बाद में उनका लाइसेंस रद्द हो गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और विस्फोट के कारणों का पता लगाने में लगी है। पुलिस और प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और लोगों से आगाह किया है कि वे अवैध पटाखों से दूर रहें।

    bomb-blast sultanpur tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    एटीएम कार्ड बदलकर करोड़ों की ठगी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, अलग-अलग बैंकों के 153 कार्ड बरामद

    March 11, 2026

    बागपत में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधानपति की गोली मारकर हत्या

    March 11, 2026

    संघर्ष करते रहो मुकाम जरुर मिलेगा, 324 वर्ष पूर्व छपा था पहला दैनिक अखबार, ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना ने प्रिंट मीडिया के स्थापना दिवस पर सभी को दी बधाई

    March 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.