Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में 22 PCS अधिकारियों के तबादले
    देश

    यूपी में 22 PCS अधिकारियों के तबादले

    adminBy adminDecember 24, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 24 दिसंबर। यूपी में सात IAS अधिकारियों के बाद मंगलवार आधी रात के बाद 22 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. उत्तर प्रदेश नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव देवराज की ओर से तबादला आदेश जारी किया गया. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई ज्वाइनिंग पर पोस्टिंग लेनी होगी. ऐसा न करने पर अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    पीसीएस अधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति को यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का परीक्षा नियंत्रक बना दिया गया है। पीसीएस अधिकारी रमेश बाबू, अनिल कुमार, दीपक वर्मा, महिपाल सिंह समेत कुल 22 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

    पीसीएस परमानंद झा को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जौनपुर बनाया गया है। इसी तरह सोहनलाल को अपर जिलाधिकारी न्यायिक शामली, मीनाक्षी पांडे को नगर मजिस्ट्रेट सीतापुर, रमेश बाबू को नगर मजिस्ट्रेट मऊ और प्रेम नारायण सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन देवरिया के पद पर तबादला कर दिया गया है। चंद्रशेखर को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चित्रकूट, राजेश कुमार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक कानपुर नगर, विजय कुमार सिंह को मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया बनाया गया है।

    अनिल कुमार को अपर डीएम न्यायिक अलीगढ़ की जिम्‍मेदारी
    इसी क्रम में अखिलेश यादव को अपर आयुक्त अलीगढ़, प्रबुद्ध सिंह को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया हैं। पीसीएस अनिल कुमार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक अलीगढ़, नम्रता सिंह को अपर जिलाधिकारी (भू/अ) लखनऊ और दीपक वर्मा को कुलसचिव उत्तर प्रदेश आयुर्विजान विश्वविद्यालय सैफई इटावा बनाया गया है। सुभाष चंद्र प्रजापति को परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ, महिपाल सिंह को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ लखनऊ बनाया गया है।

    अंशिका दीक्षित को अपर डीएम प्रशासन बिजनौर का प्रभार
    विवेक कुमार मिश्रा को सचिव गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अवनीश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यप्ति गाजियाबाद, ओम प्रकाश को अपर जिलाधिकारी न्यायिक कौशांबी और रवेंद्र कुमार को उपजिलाधिकारी श्रावस्ती बनाया गया है। पीसीएस अधिकारी अंशिका दीक्षित को अपर जिलाधिकारी प्रशासन बिजनौर, शरद कुमार पाल को अपर जिलाधिकारी न्यायिक बिजनौर और रितु पुनिया को अपर आयुक्त अयोध्या मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    lucknow PCS OFFICERS TRANSFER LIST tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.