Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सफाई को लेकर जिम्मेदारों के दावे ढोल की पोल ही बनकर रह गए, आम आदमी को शेखचिल्ली के सपने दिखाना बंद हो
    • गांव हो या देहात हर जगह महिलाएं हमेशा तरक्की की ओर अग्रसर रही हैं, दिल्ली की दरोगा को लेकर सबके बारे में एक राय कायम करना उचित नहीं
    • कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया यूपीएसएसी टॉप, दूसरे नंबर पर राजेश्वरी का कब्जा
    • भूटान की न्यायिक प्रणाली में तकनीकी सुधारों का सीजेआई सूर्यकांत ने सुझाव दिया
    • बिरला सदन में मौजूद रहेंगे लेकिन संचालन नहीं करेंगे
    • पीएम मोदी के मुरीद हुए कनाडा के पीएम कार्नी बताया बेजोड़ व्यक्ति
    • दिग्गज अभिनेता विजय कृष्णा का 81 वर्ष की आयु में निधन, देवदास में निभाया था अहम किरदार
    • करणी सेना के उत्तराखंड अध्यक्ष शक्ति ठाकुर को अरेस्ट किया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»असम में एयरफोर्स के क्रैश हुए विमान में 2 पायलट शहीद
    देश

    असम में एयरफोर्स के क्रैश हुए विमान में 2 पायलट शहीद

    adminBy adminMarch 6, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    असम 06 मार्च। भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान असम में क्रैश हो गया था। हादसे में पायलट बुरी तरह जख्मी हो गए थे, जिनकी अब मौत हो गई है। बचाव दल ने क्रैश हुए विमान का मलबा और बलिदान जवानों के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए हैं। इंडियन एयरफोर्स ने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर हादसे की जानकारी दी। हादसे में बलिदान जवानों के बारे में बताया और हादसे पर शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवारों से संवेदना जताई।

    भारतीय वायुसेना ने पोस्ट में लिखा कि Su-30MKI फाइटर जेट ट्रेनिंग मिशन पर निकला था, जो असम में क्रैश होकर गिर गया। कार्बी आंगलोंग इलाके में पहाड़ी के ऊपर संपर्क टूटने पर विमान लापता हुआ था, जिसका मलबा मिल गया है। हादसे में भारतीय वायुसेना ने स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर को खो दिया। भारतीय वायुसेना दोनों बलिदान जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है। दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। दोनों जवानों का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    वायुसेना के अनुसार, ट्रेनिंग पर निकले विमान ने गुरुवार शाम को जोरहाद एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन रात करीब 7:42 बजे पहाड़ी के ऊपर कंट्रोल रूम से विमान का संपर्क टूट गया। इसके बाद विमान से कॉन्टैक्ट नहीं हुआ। वायुसेना के बचाव दल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो पता चला कि पता चला कि विमान क्रैश हो गया है। शुक्रवार को अलसुबह वायु सेना की सर्च और रेस्क्यू टीम, सिविल और पुलिस प्रशासन के साथ गांववालों की मदद से हादसास्थल पर पहुंची।

    गांववालों ने बताया कि उन्होंने पहाड़ी के ऊपर जोरदार धमाके की आवाज सुनी और आग की लपटें उठती देखीं। थोड़ी देर बार न्यूज से पता चला कि विमान लापता हुआ है। जहां आग की लपटें और काला धुंआ देखा, वह जगह बस्ती से काफी दूर है। पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिर कुछ लोग आए, जिन्होंने कहा कि पहाड़ी तक जाना है, रास्ता बता दो।

    Indian Airforce PLANE CRASH tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सफाई को लेकर जिम्मेदारों के दावे ढोल की पोल ही बनकर रह गए, आम आदमी को शेखचिल्ली के सपने दिखाना बंद हो

    March 6, 2026

    गांव हो या देहात हर जगह महिलाएं हमेशा तरक्की की ओर अग्रसर रही हैं, दिल्ली की दरोगा को लेकर सबके बारे में एक राय कायम करना उचित नहीं

    March 6, 2026

    कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया यूपीएसएसी टॉप, दूसरे नंबर पर राजेश्वरी का कब्जा

    March 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.