मुंबई। अभिनेत्री यौन उत्पीड़न मामले में पीड़िता ने कहा कि निचली अदालत का फैसला उनके लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं हैए क्योंकि इन वर्षों में उन्हें एहसास हुआ कि देश में हर नागरिक के साथ विधि के समक्ष समान व्यवहार नहीं किया जाता। एक सोशल मीडिया पोस्ट में पीड़िता ने आरोप लगाया कि मुकदमे के दौरान उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा नहीं की गई। उन्होंने यह भी कहा कि फैसले से यह स्पष्ट होता है कि मानवीय विवेक न्यायिक निर्णयों को कैसे प्रभावित कर सकता है। हालांकिए पीड़िता ने यह स्वीकार किया कि हर अदालत एक ही तरह से काम नहीं करती है।
पीड़ित अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वर्षों के दर्दए आंसुओं और भावनात्मक संघर्ष के बादए मुझे एक कड़वी सच्चाई का एहसास हुआ है कि विधि के समक्ष इस देश में हर नागरिक के साथ समान व्यबहार नहीं होता। उन्होंने खुशी जताई कि छह आरोपियों को दोषी ठहराया गया है। पीड़िता ने कहा कि आठ सालए नो महीने और 23 दिन बादए आखिरकार मुझे एक बहुत लंबी और दर्दनाक यात्रा के अंत में आशा की एक छोटी सी किरण दिखाई दी। छह आरोपियों को दोषी ठहराया गया है और इसके लिए में आभारी हूं। फैसले के बाद दी पहली प्रतिक्रिया निचली अदालत के फैसले के बाद अभिनेत्री की यह पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया हैए जिसमें यौन उत्पीड़न मामले में दोषी पाए गए छह लोगों को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई हैए जबकि इसी मामले में मलयालम अभिनेता दिलीप को बरी कर दिया गया है।
Trending
- पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन ने खाली कराया परिसर
- जानबूझकर काटा जा रहा मुस्लिमों का वोट: अखिलेश
- रूस में चार भारतीय छात्रों पर जानलेवा हमला, खून से ‘स्वास्तिक’ बनाकर छोड़ा मैसेज
- मेडिकल स्टोरों पर लिवर की नकली दवा सप्लाई कर रहे 5 गिरफ्तार
- अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
- डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
- पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
- भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
