Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चीन में ह्यूमननाइड रोबोट को लिया हिरासत में
    • समाज उपयोगी सिद्ध होगी कवि सुमनेश सुमन की पत्रिका समय शिवाया
    • चारधाम यात्रा में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर के 50-60 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित रहेंगे
    • Instagram पर अब बदल सकेंगे अपनी आवाज, आ गया है शानदार Voice Effects फीचर
    • केसी त्यागी ने किया जदयू से किनारा
    • शाकुंभरी में पहचान अभियान चलाएंगे यशवीर महाराज
    • रील बनाने के जुनून में पिता को बोरे में भरकर कूरियर करने निकली बेटी, पुलिस ने पकड़ा
    • नॉमिनी के बिना डीमैट खाता नहीं खोल पाएंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नॉमिनी के बिना डीमैट खाता नहीं खोल पाएंगे
    देश

    नॉमिनी के बिना डीमैट खाता नहीं खोल पाएंगे

    adminBy adminMarch 18, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 18 मार्च। बाजार नियामक सेबी ने डीमैट और म्यूचुअल फंड खातों में नॉमिनी से जुड़े नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत अब नॉमिनी का विकल्प ‘डिफॉल्ट’ होगा। इसका मतलब है कि नॉमिनी जोड़े बिना ये खाते नहीं खोले जा सकेंगे। अगर कोई निवेशक नॉमिनी नहीं रखना चाहता तो उसे साफ तौर पर अलग से इसकी घोषणा करनी होगी।

    क्या है नया प्रस्ताव
    SEBI ने अपने परामर्श पत्र में कुछ अहम बदलाव सुझाए हैं:
    खाता खोलते समय नॉमिनी जोड़ना डिफॉल्ट होगा
    नॉमिनी की ज्यादा जानकारी देने की जरूरत नहीं होगी, सिर्फ नाम और संबंध बताना होगा
    पता, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी वैकल्पिक होगी
    अब अधिकतम चार नॉमिनी जोड़े जा सकेंगे
    अगर हिस्सेदारी तय नहीं की गई, तो रकम सभी नॉमिनी में बराबर बंटेगी
    अगर कोई नॉमिनी नहीं रखना चाहता, तो उसे लिखित घोषणा देनी होगी

    कब तक लागू हो सकते हैं नए नियम
    SEBI ने इन प्रस्तावों पर आम लोगों और संबंधित पक्षों से 7 अप्रैल 2026 तक सुझाव मांगे हैं। इसके बाद मिले फीडबैक के आधार पर अंतिम नियम तय किए जाएंगे। इससे पहले जनवरी 2025 में भी नॉमिनी से जुड़े नियमों में बदलाव किए गए थे, लेकिन कुछ दिक्कतें सामने आने के बाद अब उन्हें और सरल बनाने की तैयारी है।

    एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशकों को अपने डीमैट और म्यूचुअल फंड खातों में नॉमिनी जरूर जोड़ना चाहिए। इससे भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सकता है। अगर नए नियम लागू होते हैं, तो निवेश प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित हो जाएगी।

    business SEBI tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    चीन में ह्यूमननाइड रोबोट को लिया हिरासत में

    March 18, 2026

    समाज उपयोगी सिद्ध होगी कवि सुमनेश सुमन की पत्रिका समय शिवाया

    March 18, 2026

    चारधाम यात्रा में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर के 50-60 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित रहेंगे

    March 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.