Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»वाहन चालकों को बड़ा झटका, 10 गुना बढ़ी व्हीकल फिटनेस फीस; समय सीमा भी हुई कम
    देश

    वाहन चालकों को बड़ा झटका, 10 गुना बढ़ी व्हीकल फिटनेस फीस; समय सीमा भी हुई कम

    adminBy adminNovember 19, 2025No Comments38 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 19 नवंबर। पुराने वाहन मालिकों को एक और झटका लगा है. मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज (MoRTH) ने पूरे देश में वाहन फिटनेस टेस्ट की फीस में संशोधन किया है. जिसमें नई दरें कुछ वाहनों के लिए पहले के मुकाबले दोगुनी हो गई हैं. ये दरें सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (फिफ्थ अमेंडमेंट) के तहत तुरंत प्रभाव से लागू हो चुकी हैं. इसमें सबसे बड़ा बदलाव ये है कि सरकार ने फिटनेस फीस की हाई कैटेगरी के लिए गाड़ी की आयु सीमा घटा दी है.

    बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने फिटनेस फीस की हाई कैटेगरी के लिए आयु सीमा घटा दी है. पहले के नियम की बात करें तो उसमें सिर्फ 15 साल से अधिक पुरानी गाड़ियों पर ही सरकार द्वारा भारी फीस लगाई जाती थी, लेकिन अब सरकार ने ये उम्र घटाकर 10 साल कर दी है. यानी आपकी गाड़ी 10 साल पूरा करते ही बढ़ी हुई फिटनेस फीस की कैटेगरी में आ जाएगी.
    MoRTH ने पूरे देश में सेंट्रल मोटर्स व्हीकल रूल्स में बदलाव किया है. इसके तहत MoRTH ने फिटनेस टेस्ट की फीस में बढ़ोतरी की है. MoRTH ने इसे तीन भागों में बांट दिया है. जिसमें पहली कैटेगरी है 10 से 15 साल की. दूसरी कैटेगरी है 15 से 20 साल की और तीसरी कैटेगरी में 20 साल अधिक पुरानी गाड़ियां शामिल होंगी. अब समय के साथ जैसे-जैसे आपकी गाड़ी पुरानी होगी वैसे-वैसे उसकी फिटनेस फीस बढ़ती चली जाएगी.
    इस पहले लागू हुए नियमों के अनुसार, 15 साल पुरानी गाड़ियों के लिए फीस एक समान थी लेकिन अब हर कैटेगरी के लिए अलग-अलग हिसाब से फील ली जाएगी.

    MoRTH द्वारा लागू किया गया ये नियम अब दोपहिया, तिपहिया, क्वाड्रिसाइकिल, लाइट मोटर व्हीकल, हैवी गुड्स और पैसेंजर व्हीकल समेत सभी गाड़ियों पर लागू होगा. अब आपकी गाड़ी चाहे बड़ी हो या छोटी… समय के साथ उसकी फिटनेस फीस बढ़ती चली जाएगी.

    सरकार द्वारा बढ़ाई गई फिटनेस फीस का सबसे ज्यादा असर भारी व्यावसायिक वाहनों पर पड़ेगा. बता दें कि 20 साल पुराने जिन ट्रक और बसों की फिटनेस फीस पहले 2,500 रुपये थी वो अब बढ़ कर सीधा 25,000 रुपये हो गई है. ठीक इसी तरह 20 साल पुराने मीडियम कमर्शियल वाहनों की फीस पहले 1800 रुपये होती थी लेकिन ये अब बढ़कर 20,000 रुपये हो गई है.

    वहीं, अगर बात की जाए लाइट मोटर वाहनों की तो इनके लिए भी ये बढ़ोतरी काफी ज्यादा है. 20 साल से अधिक पुराने हल्के मोटर वाहनों की फिटनेस फीस अब 15,000 रुपये हो गई है. तिपहिया वाहनों के लिए यह राशि 7,000 रुपये और दोपहिया वाहनों के लिए 600 रुपये से बढ़कर 2,000 रुपये हो गई है.

    tazza khabar tazza khabar in hindi transport vehicle-fitness-fees
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.