Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फर्जी महिला आईएएस बनकर 34.74 लाख की ठगी! पति-पत्नी पटना से गिरफ्तार
    • पिता के सामने डूबे 3 सगे भाई, एक साथ जली चिता
    • पूर्व समाज कल्याण अधिकारी की व्यक्तिगत संपत्ति हुई सीज, कर्मचारियों के खिलाफ जांच की कार्रवाई पोर्टल पर होगी जारी
    • 47 करोड़ साल पहले पौधे का हुआ जन्म! 10 वृक्ष एक पुत्र की महिमा को बढ़ाने और शुद्ध पर्यावरण के लिए वृक्ष लगायें उपहार में बुके के स्थान पर भेंट करें तुलसा के पौधे
    • मुरैना में अवैध रेत खनन रोकने पहुंचे वन आरक्षक की ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या
    • नए साक्ष्य या धोखाधड़ी के स्पष्ट प्रमाण न हों तो पुरानी जांच दोबारा खोलना गलतः कोर्ट
    • पवन खेड़ा के घर पर पहुंची पुलिस, आवास से मिली आपत्तिजनक सामग्री
    • दुकान खाली कराने पहुंचे तहसीलदार और पुलिसकर्मियों पर उड़ेला डीजल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»तारिक रहमान बने बांग्लादेश के 11वें नए पीएम
    देश

    तारिक रहमान बने बांग्लादेश के 11वें नए पीएम

    adminBy adminFebruary 17, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ढाका 17 फरवरी। बांग्लादेश में मंगलवार को ऐतिहासिक बदलाव के साथ तारिक रहमान ने देश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली. अब बांग्लादेश की कमान बांग्लादेश नेशनल पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान संभालेंगे. वह देश के 11वें प्रधानमंत्री बने हैं. आम चुनावों में बंपर जीत के साथ ही वह अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनूस की जगह इस पद को संभालेंगे।

    शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन ढाका में संसद भवन के साउथ प्लाजा में शाम 4 बजे हुआ. उनको राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शपथ दिलाई. तारिक के साथ नई सरकार के मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलाई गई. इनमें डॉ खलीलुर रहमान (विदेश मंत्री), सलाहुद्दीन अहमद (गृहमंत्री), डॉ अमीर खसरू महमूद (वित्त और प्लानिंग मंत्री), शमा ओबैद (विदेश राज्य मंत्री) पद संभालेंगे.

    इस शपथ ग्रहण में दुनिया के अलग-अलग देशों के न्यौता भेजा गया. भारत से लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और विदेश सचिव विक्रम मिस्री शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ. इनके अलावा मलेशिया के पीएम, पाकिस्तान, मालदीव, तुर्की और श्रीलंका के प्रतिनिधि समारोह में मौजूद रहे. साथ ही चीन, सऊदी अरब, यूएई और ब्रुनेई को भी समारोह का आमंत्रण भेजा गया।

    कैबिनेट मंत्रियों में मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, अमीर खोशरू महमूद चौधरी, सलाहुद्दीन अहमद, इकबाल हसन महमूद, मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद बीर बिक्रम, अबू जफर मोहम्मद जाहिद हुसैन, डॉ. खलीलुर रहमान, अब्दुल अव्वल मिंटू, काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद, मिजानुर रहमान मीनू, निताई रॉय चौधरी (हिंदू नेता), खंडेकर अब्दुल मुक्तदिर, अरिफुल हक चौधरी, जहीर उद्दीन स्वपन, मोहम्मद अमीन उर रशीद, अफरोजा खानम रीटा, शाहिद उद्दीन चौधरी एनी, असदुल हबीब दुलु, मोहम्मद असदुज्जमां, जकारिया ताहिर, दीपेन दीवान (अल्पसंख्यक), एएनएम एहसानुल हक मिलन, सरदार मोहम्मद सखावत हुसैन, फकीर महबूब अनम, और शेख रबीउल आलम शामिल रहे।

    राज्य मंत्रियों में एम रशीदुज्जमां मिल्लत, अनिंद्य इस्लाम अमित, एमडी शरीफुल आलम, शमा ओबैद इस्लाम, सुल्तान सलाहुद्दीन टुकू, बैरिस्टर कैसर कमाल, फरहाद हुसैन आजाद, एमडी अमीनुल हक (टेक्नोक्रेट), मीर मोहम्मद हेलाल उद्दीन, हबीबुर रशीद, एमडी राजीब अहसन, एमडी अब्दुल बारी, मीर शाहे आलम, जोनायद अब्दुर रहीम साकी, इशराक़ हुसैन, फरजाना शर्मिन, शेख फ़रीदुल इस्लाम, नुरुल हक नूर, यासर खान चौधरी, एम इकबाल हुसैन, एमए मुहिथ, अहमद सोहेल मंजूर, बॉबी हज्जाज और अली नेवाज महमूद खैयाम शामिल रहे।

    bangladesh tarique-rahman tazza khabar tazza khabar in hindi world news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    फर्जी महिला आईएएस बनकर 34.74 लाख की ठगी! पति-पत्नी पटना से गिरफ्तार

    April 8, 2026

    पिता के सामने डूबे 3 सगे भाई, एक साथ जली चिता

    April 8, 2026

    पूर्व समाज कल्याण अधिकारी की व्यक्तिगत संपत्ति हुई सीज, कर्मचारियों के खिलाफ जांच की कार्रवाई पोर्टल पर होगी जारी

    April 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.