वाराणसी, 03 अप्रैल (जा)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परस्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत मिश्र को क्लास में सबके सामने जाति पूछ कर समाजवादी छात्रसभा बीएचयू इकाई के अध्यक्ष हिमांशु यादव ने गत दिवस थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावर ने जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित छात्र की तहरीर पर लंका पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित प्रशांत ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय मुख्य आरक्षाधिकारी को घटनाक्रम की लिखित शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया किया गत दिवस 11.45 बजे क्लास करने विभाग में गया था। इस दौरान हिमांशु यादव ने उससे उसकी जाति और कोर्स के बारे में पूछा, जिसे बताने के बाद नाराज हिमांशु नाराज हो उठा।
कुछ पल रुकने के बाद हिमांशु ने कोर्स के बारे में पूछा और अचानक भड़कते हुए गालियां दी और कई थप्पड़ जड़ दिए। आरोप है कि प्रशांत को मनुवादी की संज्ञा दी। विवाद का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवीवी कैमरे में कैद हो गया है। प्रशांत ने अपने साथ हुई ज्यादती को रैगिंग की संज्ञा दी। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Trending
- सांसद ने की शामली में नीट परीक्षा केन्द्र स्थापित किए जाने की मांग
- गायब हो जाऊंगी : जेंडाया
- रणथंभौर टाइगर सफारी में अब घूमना हुआ महंगा, 300 रुपये तक बढ़े टिकट के दाम
- प्राइम वीडियो ने किया पंचायत सीजन-5 का ऐलान
- शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाएं यह रितेश देशमुख का सपना था
- 64 वर्ष की हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा
- WhatsApp पर नहीं है DP, तो भी दिखेगी प्रोफाइल फोटो, आ रहा कमाल का फीचर
- अंधविश्वास के चलते 13 वर्षीय लड़की की दी गयी बलि

