Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri
    • KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश
    • घुसपैठियों और भगोड़े अपराधियों पर अब होगी डबल स्ट्राइक! अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को दिये सख्त निर्देश
    • 2027 Goa Election में E20 Petrol बना मुद्दा! Kejriwal का ऐलान– हमारी सरकार बनी तो 5 दिन में करेंगे बैन
    • गंगा एक्सप्रेस-वे अब यूपी और उत्तराखंड दोनों चुनावी राज्यों को जोड़ेगा
    • 35 साल पहले कश्मीरी पंडितों के महिलाओं-बच्चों समेत 23 का हुआ था नरसंहार, फिर जांच शुरू
    • भारतीय फैशन का चीन में जलवा
    • शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हवाई यात्रियों को झटका! 60% फ्री सीट वाले आदेश पर सरकार ने लगाई रोक
    देश

    हवाई यात्रियों को झटका! 60% फ्री सीट वाले आदेश पर सरकार ने लगाई रोक

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 3, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 03 अप्रैल। देशभर के हवाई यात्रियों को केंद्र सरकार ने झटका दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने हाल ही में लागू किए गए 60 प्रतिशत फ्री सीट वाले आदेश पर रोक लगा दी है। इस नियम को फिलहाल स्थगित करके केंद्रीय मंत्रालय ने देशभर की एयरलाइंस को बड़ी राहत दी है। वहीं नियम पर रोक लगाने की वजह विरोध है।

    इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयरलाइंस समेत कई कंपनियों की संस्था फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (FIA) ने नियम पर आपत्ति जताई है। वहीं आपत्ति के बाद सरकार ने आदेश पर रोक लगाते हुए स्पष्ट किया कि सरकार अब इस नीति की समीक्षा करेगी, क्योंकि इससे एयरलाइंस के फेयर स्ट्रक्चर, कारोबार, इनकम पर असर पड़ सकता है।

    बता दें कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के सामने एयरलाइंस ने दलील दी है कि एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इस वजह से उनका ऑपरेशनल खर्च भी बढ़ गया है, जिसे पूरा करने के लिए ज्यादा इनकम की जरूरत है। इस बीच 60 फीसदी सीटें यात्रियों को फ्री देने से उनकी इनकम कम हो जाएगी, जिससे एयरलाइन को घाटा हो सकता है।

    फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (FIA) ने मंत्रालय से अपील की कि 60% सीटें मुफ्त देने से एयरलाइंस के संचालन पर असर पड़ेगा। एविएशन सेक्टर कर कमर्शियल मॉडल प्रभावित होगा। फेयर स्ट्रक्चर में बदलाव करना होगा। मौजूदा डी-रगुलेटेड (मुक्त) टैरिफ सिस्टम में असंगति आएगी। इसलिए 60 प्रतिशत फ्री सीटों के आदेश को वापस ले लिया जाना चाहिए।

    केंद्रीय मंत्रालय ने अपने ताजा आदेश में कहा है कि एयरलाइंस ने लागत और राजस्व पर असर पड़ने की आशंका जताई है। इसलिए नए नियम पर रोक लगाकर इसकी समीक्षा करने को कहा गया है। मिडिल ईस्ट की जंग के कारण ATF की कीमतों में बढ़ोतरी और अन्य खर्चों के कारण एयरलाइंस दबाव झेल रही हैं। नए नियम से उनको घाटा उठाना पड़ सकता है।

    बता दें कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को हर फ्लाइट में कम से कम 60 फीसदी सीटें फ्री आवंटित करने का निर्देश दिया था। यात्रियों को भी एक्स्ट्रा फीस दिए बिना सीटों का चयन करने की छूट मिली थी। इससे पहले एयरलाइंस बुकिंग या वेब चेक-इन के दौरान पसंदीदा सीटों के लिए एक्स्ट्रा फीस लेती थी। लेकिन यात्रियों की शिकायतों पर नया नियम बनाया गया।

    air india flight booking MoCA tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri

    August 25, 2026

    KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश

    August 25, 2026

    घुसपैठियों और भगोड़े अपराधियों पर अब होगी डबल स्ट्राइक! अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को दिये सख्त निर्देश

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.